फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi gave Gorakhpur gift of development works worth Rs 175 crore said development will increase employment

Gorakhpur News: सीएम योगी ने दी 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बोले- विकास से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Fri, 24 Nov 2023 05:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Nov 2023 05:32 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर विकास के रथ पर सवार है। यहां की सड़के फोरलेन बन रही हैं, शहर का चौड़ीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
CM Yogi gave Gorakhpur gift of development works worth Rs 175 crore said development will increase employment
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 175.38 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने जीडीए की 116 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके साथ ही खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के भूखंडों व फ्लैट्स की ई-लॉटरी भी निकाली गई। सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर विकास के रथ पर सवार है। यहां की सड़के फोरलेन बन रही हैं, शहर का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी विकास के साथ रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। समारोह में ही मुख्यमंत्री के समक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लाभार्थियों के बीच भूखंडों और फ्लैट्स की ई-लॉटरी की प्रक्रिया संपन्नन कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी के हाथों पांच आवंटियों को आवंटन प्रमाणपत्र भी दिया गया। लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेक्षागृह के निकट ही विकसित हर्बल पार्क संजीवनी वाटिका का निरीक्षण कर वहां पौधरोपण भी किया।

विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ 145.67 करोड़ रुपये की लागत से हुए 82 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 29.61 करोड़ रुपये की लागत से 34 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। शिलान्यास के कार्यों में 63 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना भी शामिल है।

इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण
योजना निधि से पत्रकारपुरम एवं राप्तीनगर- 4940.60 लाख
प्राधिकरण, एचयूआरएल, अवस्थापना योजना मद- 4973.35 लाख
इलेक्ट्रिकल वर्क प्राधिकरण भवन, पैडलेगंज, बुद्ध द्वार, बाबा गंभीरनाथ- 0216.06 लाख
त्वरित आर्थिक विकास योजना 2021-22- 1430.05 लाख
त्वरित आर्थिक विकास योजना 2022-23- 3006.73 लाख

इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
परिषदीय विद्यालयों के लिए (जोन-1 से 5)- 0599.83 लाख
परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, सामुदायिक भवन, ईवी चार्जिंग स्टेशन- 1323.96 लाख
प्राधिकरण की अवस्थापना निधि के अंतर्गत 8 कार्य- 1037.06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed