{"_id":"60605c9e8ebc3e8c8e61c670","slug":"cm-yogi-flagged-off-on-gorakhpur-to-lucknow-flight-from-gorakhpur-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर से लखनऊ की हवाई सेवा शुरू, सीएम बोले- अब चप्पल पहनने वाले भी भरेंगे उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर से लखनऊ की हवाई सेवा शुरू, सीएम बोले- अब चप्पल पहनने वाले भी भरेंगे उड़ान
Sun, 28 Mar 2021 04:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 28 Mar 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर गोरखपुर से लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू की। इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन व शहरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी भी मौके पर मौजूद थे।
सीएम योगी व केंद्रीय राज्यमंत्री ने यहां सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के विस्तार का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज गोरखपुर के साथ उत्तर प्रदेश के पांच हवाई अड्डों से प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू हो रही है। दो नई उड़ान की शुरूआत 29 मार्च से हो जाएगी। अब चप्पल पहनने वाले भी हवाई जहाज से यात्रा कर सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा पहले लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट को छोड़कर शेष अन्य जगह वायुसेवा की स्थिति संतोषजनक नहीं थी। विगत चार वर्षों के दौरान तेजी से कार्य हुए हैं। इसके लिए नागर विमानन मंत्रालय ने विशेष रुचि ली। उत्तर प्रदेश में पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने की ओर अग्रसर हैं, जिसमें से दो फंक्शनल हैं और तीन पर वर्तमान में कार्य चल रहा है। कुशीनगर एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही हम इसे अंतरराष्ट्रीय
वायुसेवा के साथ जोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। हम एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बनाने जा रहे हैं। सोनभद्र, चित्रकूट, ललितपुर, झांसी, सहारनपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, आजमगढ़, श्रावस्ती में भी एयरपोर्ट की सुविधा मिलेगी। आज यहां सिविल टर्मिनल के विस्तारीकरण का कार्य संपंन्न हुआ है। नई टर्मिनल बिल्डिंग बनने से यहां एक समय में 200 यात्रियों को एक साथ बैठने की सुविधा मिलेगी।
सीएम ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के पांच शहरों से देश के पांच शहरों को वायुसेवा से जोड़ने की नई कार्रवाई शुरू हो रही है। आगरा से मुंबई और आगरा से अहमदाबाद के लिए भी कल से वायुसेवा प्रारंभ हो जाएगी। प्रदेश में पांच शहरों से नई वायुसेवा आज प्रारंभ होने जा रही है, उसके लिए मैं उन सभी नगरों के नागरिकों को हृदय से बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

गोरखपुर से लखनऊ के लिए उड़ान सेवा का शुभारंभ करते #UPCM श्री @myogiadityanath जी... https://t.co/gN6vkjdKQTविज्ञापन विज्ञापन— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) March 28, 2021