{"_id":"63c22e83c82db73bb849523a","slug":"cm-yogi-eye-on-every-arrangement-of-khichdi-fair-to-be-held-on-makar-sankranti-in-gorakhnath-temple-2023-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोरक्षपीठाधीश्वर ने डाला डेरा, हर व्यवस्था पर CM योगी की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोरक्षपीठाधीश्वर ने डाला डेरा, हर व्यवस्था पर CM योगी की नजर
Sat, 14 Jan 2023 09:58 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 Jan 2023 09:58 AM IST
सार
गोरखनाथ मंदिर परिसर में रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। खिचड़ी चढ़ाने के लिए अन्य जनपदों से आए श्रद्धालुओं से उन्होंने रुकने की व्यवस्था के बारे में पूछा।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में निरीक्षण करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले के लिए गोरक्षपीठ में डेरा डाल दिया है। इस दौरान उनकी नजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत सुनिश्चित कराने के लिए बनी रही। उन्होंने खुद से परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। श्रद्धालुओं के प्रति मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर की संवेदनशीलता को इसी से समझा जा सकता है कि बीते चार दिन में वह दूसरी बार रात्रिकालीन निरीक्षण पर निकले।
विज्ञापन
शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम को मंदिर वापस लौटे। खिचड़ी मेले की तैयारियों की जानकारी लेने तथा यथोचित निर्देश देने में जुट गए। चूंकि श्रद्धालुओं का रेला बाबा गोरखनाथ की पावन तपोभूमि पर अभी से आने लगा है, इसलिए तैयारियों को अंतिम रूप देने के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने रात्रिकालीन निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने खोया-पाया केंद्र, अस्थायी चिकित्सालय व अन्य शिविरों की गहन पड़ताल की। निर्देशित किया कि चिकित्सालय व अन्य उपलब्ध सभी सुविधाओं की जानकारी का अधिकाधिक प्रसार किया जाए। उन्होंने समूचे मंदिर व मेला परिसर में साफ सफाई, सुरक्षा व अन्य सभी सुविधाओं को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए। कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए रैन बसेरों में बेहतरीन व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भी मिले सीएम योगी, बच्चों को दुलारा
गोरखनाथ मंदिर परिसर में रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। खिचड़ी चढ़ाने के लिए अन्य जनपदों से आए श्रद्धालुओं से उन्होंने रुकने की व्यवस्था के बारे में पूछा।
सबने बताया कि जिला व मंदिर प्रशासन की ओर से उनके लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ श्रद्धालुओं के साथ आए उनके बच्चों को पास बुलाकर दुलारा और उन्हें आशीर्वाद दिया। बच्चों की पढ़ाई के बारे में पूछकर खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया।