फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath will give development works worth 156 crores to residents of Gorakhpur

खुशखबर: गोरखपुर वासियों को मिलेगी 156 करोड़ से विकास की सौगात, जल्द ही सीएम योगी करेंगे जनता को समर्पित

Wed, 15 Sep 2021 12:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Sep 2021 12:17 PM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह के नेतृत्व में नगर निगम ने 156 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का खाका तैयार किया है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will give development works worth 156 crores to residents of Gorakhpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहरवासियों को 156 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिलने वाली है। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक कल्याण की इन योजनाओं और परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। नगर निगम इसकी तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


शहर के विकास के लिए नगर निगम प्रशासन लगातार कवायद कर रहा है। इसी क्रम में नगर आयुक्त अविनाश सिंह के नेतृत्व में नगर निगम ने 156 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का खाका तैयार किया है। इसमें न सिर्फ शहर की सुंदरता बढ़ाने और शहर को कूड़े के ढेर से निजात दिलाने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने की योजना है बल्कि इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन, जलभराव से निजात के लिए नाले तो शहर के लोगों की सुविधा के लिए सड़कें आदि बनवाने की भी योजना है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि जल्द ही शहर को 150 करोड़ रुपयों से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन कार्यों का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास   धनराशि
गोरखपुर के सुथनी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना  3157.90
राप्तीनगर डॉक्टर्स एन्क्लेव में नगर निगम के जोनल कार्यालय का निर्माण 50.00
इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेेशन का निर्माण 143
चार्जिंग स्टेशन से मुख्य मार्ग तक एप्रोच सीसी मार्ग  109.96
कान्हा उपवन में सेंकेड फेज का निर्माण     368.88
नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले सड़क नाली एवं अन्य कार्य     1125.84
गोरखनाथ मंदिर परिसर में सड़क चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण     139.85
नगर निगम निधि से पार्षद वरीयता के कार्य      1500
15वें वित्त के अंतर्गत जलापूर्ति     1414.12
राज्य स्मार्ट सेफ सिटी के अंतर्गत आईटीएमएस परियोजना     5025.00
नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास संबंधी 24 परियोजनाएं     417.45
महादेवपुरम से रामगढ़ताल तक नाला निर्माण     814.29
सिविल लाइंस में अंबेडकर चौराहा से फिराक गोरखपुरी चौराहा तक हॉट मिक्स प्लांट सड़क एवं नाला     44.41
फिराक गोरखपुरी चौराहा से रुस्तमपुर ढाले तक सीसी सड़क निर्माण     169.39
रुस्तमपुर नहर रोड केके मिश्रा के मकान से सीबी सिंह के मकान तक सीसी रोड     9.99
वार्ड 65 कृष्ण कुमार त्रिपाठी के घर से पुष्पांजलि मैरेज हाल तक खड़ंजा व नाली 21.15
वार्ड 10 में ध्रुव चौहान के मकान से धर्मदेव चौहान के मकान तक सीसी रोड     44.82
वार्ड 65 आदर्श बाल शिक्षण निकेतन से लालजी यादव के मकान तक सीसी रोड   57.32

(धनराशि लाख रुपये में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed