{"_id":"62e624574c148e76544c44a2","slug":"cm-yogi-adityanath-will-gift-development-projects-worth-rs-125-crore-to-citizens-of-metropolis-on-august-3","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yogi Adityanath: तीन दिन के गोरखपुर दौरे पर आएंगे सीएम योगी, शहरवासियों को देंगे 125 करोड़ की योजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yogi Adityanath: तीन दिन के गोरखपुर दौरे पर आएंगे सीएम योगी, शहरवासियों को देंगे 125 करोड़ की योजनाओं की सौगात
Sun, 31 Jul 2022 12:12 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:12 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन अगस्त को महानगर के नागरिकों को 125 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। नाली व सड़क से संबंधित करीब 400 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर नागपंचमी यानी 2 अगस्त की शाम गोरखपुर आएंगे। गोरखनाथ मंदिर में होने वाले दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहलवानों को पुरस्कृत करेंगे। अगले दिन तीन अगस्त को एमएमएमयूटी में आयोजित रोजगार मेला में शामिल होंगे। वहां से निकलकर गंभीरनाथ प्रेक्षागृह जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो अगस्त की शाम गोरखनाथ मंदिर आएंगे। साथ ही कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर केसरी, गोरखपुर कुमार एवं बीर अभिमन्यु का खिताब पाने वाले पहलवानों को सम्मानित करेंगे। बुधवार सुबह हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे।
इसके बाद आईटीआई, कौशल विकास मिशन, पॉलीटेक्निक एवं सेवायोजन विभाग की तरफ से आयोजित रोजगार मेला में हिस्सा लेने एमएमएमयूटी जाएंगे। युवाओं को संबोधित भी करेंगे। इस मेले में 10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 50 कंपनियां आ रही हैं।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यमंत्री गंभीरनाथ प्रेक्षागृह जाकर नगर निगम के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। दिव्यांगों को ट्राई साइकिल देंगे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। बृहस्पतिवार को जनता दरबार लगाएंगे, फिर लखनऊ रवाना हो जाएंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री के आने का आधिकारिक प्रोटोकॉल नहीं आया है, लेकिन पुलिस व प्रशासनिक अफसर तैयारियों में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री शहर को देंगे विकास की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन अगस्त को महानगर के नागरिकों को 125 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। नाली व सड़क से संबंधित करीब 400 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 10 लाभार्थियों को चाबी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 स्ट्रीट वेंडर्स को क्यूआर कोड देंगे। पुरस्कृत भी करेंगे।
नगर निगम का कार्यक्रम गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा। इसमें मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक बस, टूरिस्ट बस, कूड़ा उठाने के लिए खरीदे गए 39 वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगें। नगर निगम में बने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी लोकार्पण होगा। गोड़धोइया नाले की सफाई में लगे जल पुलिस के नाविक सम्मानित किए जाएंगे।
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में अच्छा कार्य करने वाले ड्राइवर व सहायकों को सम्मानित किया जाएगा। दो टूरिस्ट इलेक्ट्रिक बस, 10 इलेक्ट्रिक बस, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम द्वारा खरीदे गए 25 वाहन व दो जेटिंग मशीन (कुल 39 गाड़ी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महानगर को फिर विकास कार्यों की सौगात देंगे। इलेक्ट्रिक व टूरिस्ट बसों के साथ ही कूड़ा उठाने वाले वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
अविनाश सिंह, नगर आयुक्त