फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, जनता कर्फ्यू से पहले गोरखनाथ मंदिर का किया भ्रमण, तस्वीरें

Sat, 21 Mar 2020 04:02 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sat, 21 Mar 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will come today in gorakhpur due to janta curfew
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए हैं। सीएम योगी शहर में दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह रविवार को जनता कर्फ्यू के दिन गोरखपुर में ही रहेंगे। सोमवार की सुबह उनके लखनऊ प्रस्थान करने की उम्मीद है। सीएम योगी ने मंदिर परिसर में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था जांची।

CM Yogi Adityanath will come today in gorakhpur due to janta curfew
सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर में पसरा सन्नाटा
वहीं गोरखनाथ मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद करने के बाद मंदिर परिसर में सन्नाटा पसर गया है। हमेश गुलजार रहने वाला मंदिर परिसर वीरान हो गया है। भीड़ के नाम पर यदि कुछ वहां दिख रहा है तो खाकी वर्दीधारी। पुलिस की सक्रियता यूं तो हमेशा वहां पर बनी रहती है, पर मुख्यमंत्री के आने की सूचना के साथ ही पुलिस का जमावड़ा और अधिक हो गया है।

CM Yogi Adityanath will come today in gorakhpur due to janta curfew
सफाई व्यवस्था जांचते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से गोरखनाथ मंदिर को बंद कर दिया गया है। अब जनता दरबार भी नहीं लगेगा। सामान्य तौर पर जो शिकायतकर्ता आते थे, उन्हें भी रोका गया है। अब मंदिर में परंपरागत पूजा हो रही है। मंदिर के पुजारी कपाट बंद कर गुरु गोरखनाथ की पूजा और अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will come today in gorakhpur due to janta curfew
Cm yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी का कहना है कि जब विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थी थे तब से मंदिर से जुड़े हैं पर ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी थी। कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मंदिर की तरफ से सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will come today in gorakhpur due to janta curfew
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मंदिर के बाहर पोस्टर चिपकाए गए हैं। मंदिर प्रबंधन भी इस महामारी के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है। गोरखनाथ मंदिर में सुबह से देर रात तक हुजूम दिखता था लेकिन अब भीड़ नदारद है। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद करने की वजह से तो एक दम सन्नाटा पसर गया है। मंदिर में अब फरियादी नहीं आ रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed