फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath will come gorakhpur today on a two-day tour

CM Yogi Visit: दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, पीएम आवास की देंगे सौगात

Sun, 21 Nov 2021 12:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Nov 2021 12:23 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम पांच बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। वहां से सीधे मानबेला में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा बनवाए गए प्रधानमंत्री आवास का लोकार्पण करने के साथ ही कुछ आवंटियों को प्रतिकात्म रूप से चाबी व कब्जा प्रमाण पत्र भी देंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will come gorakhpur today on a two-day tour
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार की शाम गोरखपुर आएंगे। मानबेला में पीएम आवास योजना का लोकार्पण करने के साथ ही मुख्यमंत्री यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चंपा देवी पार्क में गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री यहां वनटांगियों के साथ संवाद भी करेंगे। सोमवार की शाम उनके लखनऊ प्रस्थान की उम्मीद है।

विज्ञापन


सूचना के मुताबितक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम पांच बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। वहां से सीधे मानबेला में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा बनवाए गए प्रधानमंत्री आवास का लोकार्पण करने के साथ ही कुछ आवंटियों को प्रतिकात्मक रूप से चाबी व कब्जा प्रमाण पत्र भी देंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में करीब 1400 आवंटियों को बुलाया गया है। वहां से मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री, अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन की भी तैयारी की समीक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में ही रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सोमवार को वह जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं भी सुन सकते हैं। दोपहर एक बजे चंपा देवी पार्क में आयोजित भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के बूथ सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 3.30 बजे रजही के खाले टोला जाएंगे और वनटांगिया परिवारों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वह लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed