{"_id":"600ff13c8ebc3e08996f4f1f","slug":"cm-yogi-adityanath-visit-gorakhpur-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने बाबा गोरखनाथ के किए दर्शन, महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर चढ़ाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने बाबा गोरखनाथ के किए दर्शन, महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर चढ़ाए फूल
Tue, 26 Jan 2021 04:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Jan 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने बाबा गोरखनाथ की पूजा की। इसके बाद उन्होंने महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर फूल चढ़ाए। सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान यहां के उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे। जानकारी के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान पर चर्चा होगी। कुछ उद्योगपति सहायता राशि भी दे सकते हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के भी आने की सूचना है। मुख्यमंत्री कुशीनगर में मोरारी बापू के कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी को एनेक्सी भवन से प्रदेश के 75 जिलों के 3,42,322 लाभार्थियों को सौगात देंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इन लाभार्थियों के खातों में 2409 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। इस कार्यक्रम में नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन और राज्य मंत्री महेश गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आयोजन शाम चार बजे से होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश के पांच जिलों के पांच लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण आनलाइन भी किया जाएगा। प्रदेश के सभी एनआईसी सभागार से मुख्यमंत्री लाभार्थियों के साथ जुड़ेंगे जिसमें स्थानीय जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। सभी लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र भी मिलेगा।