फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath spoke against former SP and BSP governments

योगी ने SP-BSP पर बोला हमला: 'जनता ने दे दी है पिछली सरकारों को पाप की सजा', BJP सरकार में देश का बढ़ा सम्मान

Sun, 16 Jul 2023 10:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 16 Jul 2023 10:17 PM IST
सार

सपा व बसपा सरकारों पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि विकास की प्रक्रिया सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ती है। हमने पिछली सरकारों के कामकाज पर रोना नहीं रोया, बल्कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता के हित की योजनाएं बनाईं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath spoke against former SP and BSP governments
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक मंचों पर भारत का सम्मान बढ़ा है। आज पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी के पैर छूकर अभिवादन करते हैं, फिजी उन्हें अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देता है। अमेरिका के राष्ट्रपति ऑटोग्राफ लेने की इच्छा जताते हैं। मुख्यमंत्री योगी, रविवार की शाम सिंधी समाज के आराध्य देव, भगवान श्रीझूलेलाल (वरुण देवता) के नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर का उद्घाटन एवं भगवान श्रीझूलेलाल की प्रतिमा का अनावरण, पूजन व आरती करने के बाद मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को नवनिर्मित मंदिर के लिए बधाई दी। पूर्व की सपा व बसपा सरकारों पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि विकास की प्रक्रिया सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ती है। हमने पिछली सरकारों के कामकाज पर रोना नहीं रोया, बल्कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता के हित की योजनाएं बनाईं और प्रभावी ढंग से उसको लागू कराया। पिछली सरकारों ने पाप किया था, उसकी सजा जनता-जनार्दन ने उनको दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने विकास व गरीब कल्याण के कार्यों को ऊंचाई दी है। अब पूरी दुनिया भारत को पूछती है। आस्ट्रेलिया के पीएम मोदी इज द बॉस कहते हैं, फ्रांस में उन्हें वहां का सर्वोच्च सम्मान मिलता है, मिस्र और यूएई में भी मोदी को लेकर अपार उत्साह नजर आता है। दुनिया में भारत का बढ़ता सम्मान ही है कि जो लोग पहले सनातनी और भारतीय कहलाने में संकोच करते थे, वे आज गर्व से खुद को भारतीय कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed