फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे गोरखपुर, पट खुलते ही गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Mon, 08 Jun 2020 09:57 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 08 Jun 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi adityanath reaches Gorakhpur to offer prayers at Gorakhnath temple
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। हर बार की तरह सोमवार की सुबह उठने के बाद योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर का भ्रमण किया।





सीएम योगी गोरखनाथ परिसर में स्थित गौशाला गए जहां गायों को देखा और उनके साथ भी थोड़ी देर रहे गायों को गुड़ व बिस्किट खिलाया। वहां से निकलने के बाद परिसर में स्थित बायोगैस प्लांट का निरीक्षण किया।

CM Yogi adityanath reaches Gorakhpur to offer prayers at Gorakhnath temple
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
मंदिर के भ्रमण के दौरान गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी के अवसर पर लगने वाले मेला परिसर का भी निरीक्षण किया। वहां पर सड़क का काम हो रहा है परिसर में इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा है। ऐसे में सीएम योगी ने वहां पर मौजूद लोगों को निर्देश दिया कि इसका नक्शा जैसा बनाया गया है उसी अनुसार कार्य होना चाहिए।
CM Yogi adityanath reaches Gorakhpur to offer prayers at Gorakhnath temple
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
मंदिर भ्रमण के बाद सीएम योगी ऊपर अपने आवास पर गए जहां से थोड़ी देर बाद दुर्गा मंदिर में रुद्राभिषेक शुरू हुआ। संस्कृत विद्यालय के आचार्य और कुछ वेद पाठी ब्राह्मण युवकों ने सोशल डिस्टेंसिंग के तहत रुद्राभिषेक का कार्यक्रम शुरू किया। सीएम योगी ने रुद्राभिषेक के माध्यम से प्रदेश व देश के साथ ही विश्व कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi adityanath reaches Gorakhpur to offer prayers at Gorakhnath temple
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
कई संगठनों के साथ करेंगे बैठक
सुबह 8:00 बजे तक रुद्राभिषेक का कार्यक्रम चल रहा था। रुद्राभिषेक के बाद 4 संस्थाओं के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित की गई है। जिसमें नेशनल मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक है। बैठक में संगठन के चिकित्सकों एवं चिकित्सा से जुड़े समस्याओं पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
CM Yogi adityanath reaches Gorakhpur to offer prayers at Gorakhnath temple
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

इसके अलावा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक होगी इस बैठक में 6 पदाधिकारियों के शामिल होने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद तथा गोरखनाथ चिकित्सालय से जुड़े लोगों के साथ बैठक करेंगे। मंदिर से जुड़े लोगों के मुताबिक भोजन के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed