फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur weather: आसमान से दिनभर गिरीं फुहारें, रिमझिम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, देखें तस्वीरें

Sun, 07 Jun 2020 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Jun 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Weather Update Today in Gorakhpur UP (Uttar Pradesh) Latest News: Weather change after light rain
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शनिवार को पूरे दिन फुहार वाली बारिश ने अधिकतम तापमान को शुक्रवार से भी कम कर दिया। इससे पूरे दिन लोगों को सिहरन जैसी महसूस होती रही। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पिछले 50 साल के दौरान जून में दिन का इतना कम तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान मात्र 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Weather Update Today in Gorakhpur UP (Uttar Pradesh) Latest News: Weather change after light rain
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

शनिवार की सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। पूरे दिन सावन के महीने की तरह फुहारों वाली बारिश होती रही। लगातार बारिश की वजह से पूरे दिन सिहरन महसूस होती रही। दरअसल पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने, वातावरण में नमी बढ़ने और पुरवा हवा चलने की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है।

Weather Update Today in Gorakhpur UP (Uttar Pradesh) Latest News: Weather change after light rain
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर इनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि शनिवार को पश्चिमी बिहार के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर रहा। इसके अलावा राजस्थान की ओर से चली चक्रवाती हवाओं का असर शनिवार को भी बना रहा। दोनों सिस्टम के मिलने की वजह से शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update Today in Gorakhpur UP (Uttar Pradesh) Latest News: Weather change after light rain
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला।

शुक्रवार को ही टूटा था जून के महीने में दिन में कम तापमान का रिकॉर्ड
जून के महीने में औसत अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस होता है। वहीं पांच जून को दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके पहले पांच जून 1982 को दिन का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को दर्ज तापमान सामान्य से करीब 11.2 डिग्री कम रहा। वहीं शनिवार को सामान्य से 11.3 डिग्री कम रहा।

विज्ञापन
Weather Update Today in Gorakhpur UP (Uttar Pradesh) Latest News: Weather change after light rain
gorakhpur temple - फोटो : अमर उजाला।

लगातार दो दिन 26 डिग्री से कम तापमान अपने आप में रिकॉर्ड
कैलाश पांडेय ने बताया कि प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 50 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि जून में दो दिन लगातार दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री से कम रहा हो। जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रहा, वहीं शनिवार को दिन का तापमान शुक्रवार से भी कम होकर मात्र 25.4 डिग्री ही रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed