फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath reached Gorakshpeeth for first time after assembly elections

सीएम का स्वागत: पुलकित मंदिर में मुदित जन ने किया सीएम योगी का अभिनंदन, खेलेंगे होली

Thu, 17 Mar 2022 05:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Mar 2022 05:08 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में इतिहास रचने के बाद गुरुवार को पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ पहुंचे। गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया, दादागुरु व गुरु की समाधि स्थल पर जाकर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath reached Gorakshpeeth for first time after assembly elections
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भीनी-भीनी खुश्बू के बीच फूलों से नहाए गोरखनाथ मंदिर का कोना-कोना पुलकित था। मंदिर प्रबंधन से लेकर बड़ी संख्या में जुटे समर्थक और श्रद्धालुजन मुदित थे। चहुंओर उल्लास व उत्साह का ज्वार। ऐसा ही उत्सवी वातावरण दिखा बतौर मुख्यमंत्री अपनी पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाकर सत्ता वापसी को लेकर प्रदेश में 37 साल से जारी मिथक को तोड़ इतिहास रचने वाले योगी आदित्यनाथ के स्वागत में।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद गुरुवार अपराह्न सीएम योगी पहली बार उस मठ पधारे जिसके वह पीठाधीश्वर भी हैं। गोरक्षपीठ परिसर में प्रवेश करते ही हर तरफ भावनाएं उफान पर थीं। मंदित मुस्कान के बीच योगी के नेत्र उनकी भावुकता को छिपा नहीं पा रहे थे तो जनसमूह की भावनाएं योगी-योगी, जय श्रीराम और हर हर महादेव की गगनचुंबी नारों में प्रकट हो रही थीं।
विज्ञापन


सीएम योगी के स्वागत को गोरक्षपीठ के चप्पे-चप्पे को सुगंधित फूलों से सजाया गया था। अपने "महाराज जी" के स्वागत को लोग पलक पांवड़े बिछाए हुए थे। विशेष अवसरों पर ही खोले जाने वाला मंदिर का पूर्वमुखी मुख्य प्रवेश द्वार भी आज न सिर्फ खोल दिया गया था बल्कि यहां सजाई रंगोली मन मोह ले रही थी। अपराह्न करीब तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला परिसर में जैसे ही प्रवेश किया, उनके समर्थन में नारे गूंजने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर परिसर में प्रवेश करने के बाद वाहन से उतरकर वह सीधे गुरु गोरखनाथ जी की प्रतिमा समक्ष पहुंचे, विधि विधान से पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की। इसके बाद उन्होनें अपने दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ तथा गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका और पूजन-अर्चन कर महंतद्वय का आशीर्वाद लिया।


धर्म और राजनीति दोनों माध्यमों से लोक कल्याण का पाठ पढ़ाने वाले अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष सीएम योगी की सजल आंखे आज के दिन विशेष को लेकर उनके भावों की अनकही इबारत लिख रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed