{"_id":"602ddb98c7c7cb3bd406344a","slug":"cm-yogi-adityanath-instructed-for-action-against-officers-of-police-stations-due-to-more-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार में बोले सीएम योगी, जिन थानों से ज्यादा शिकायतें आएं, वहां के अफसरों पर करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार में बोले सीएम योगी, जिन थानों से ज्यादा शिकायतें आएं, वहां के अफसरों पर करें कार्रवाई
Thu, 18 Feb 2021 08:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Feb 2021 08:44 AM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन थानों या तहसील क्षेत्रों से अधिक शिकायतें आएं, वहां के थानाध्यक्ष व तहसील के अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में थानों और तहसील से जुड़ी शिकायतें सबसे ज्यादा देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताते हुए यह निर्देश दिया। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन को उन्होंने लापरवाह अफसरों, कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया। इसमें करीब 550 फरियादी आए। मुख्यमंत्री एक-एक कर फरियादियों के पास गए। सबकी समस्याएं सुनीं और सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ज्यादातर फरियादी थाने और तहसील से पीड़ित मिले।
विज्ञापन
इसपर मुख्यमंत्री नाराज दिखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी थानों में गंभीरता के साथ लोगों की शिकायतें सुनी जाएं। समस्या का समाधान किया जाए। निस्तारण करते समय ध्यान रखा जाए कि शिकायत करने वाला कार्रवाई से संतुष्ट हो।
विज्ञापन
उन्होंने तहसीलों में राजस्व कर्मियों की अनुपलब्धता पर भी डीएम को निर्देश दिया और कहा कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल लोगों की समस्याएं सुनें। जमीन से जुड़े विवादों को गंभीरता से लें और समय से निपटारा कराएं।
मुख्यमंत्री ने दर्शन-पूजन किया
दो दिवसीय (15, 16 फरवरी) दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सबसे पहले गुरु गोरखनाथ की पूजा की फिर महंत दिग्विजय नाथ और महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया। मुख्यमंत्री गोशाला गए और गायों को गुड़ व चना खिलाया। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया।