फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath inspected Mahant Digvijay Nath Park

गोरखपुर: म्यूरल आर्ट से चित्रित की जाएगी महंत दिग्विजय नाथ की जीवनी, केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिमा का अनावरण

Mon, 13 Sep 2021 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Sep 2021 10:34 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महंत दिग्विजय नाथ पार्क का किया निरीक्षण। 23 सितंबर को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं सीएम योगी करेंगे यहां प्रतिमा का अनावरण।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inspected Mahant Digvijay Nath Park
महंत दिग्विजय नाथ पार्क का निरीक्षण करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महंत दिग्विजय नाथ पार्क में लगाई गई महंत दिग्विजय नाथ की प्रतिमा के पास एक शिलापट्ट लगाया जाएगा जिसपर उनके जीवन से संबंधित जानकारी अंकित होगी। साथ ही प्रतिमा के पीछे स्थित दीवार पर म्यूरल आर्ट से ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ के जीवन की झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी। 23 सितंबर को महंत दिग्विजय नाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर अपराह्न दो बजे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्क में लगाई जा रही प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन


कुशीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद शाम को हेलीकाप्टर से सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे महंत दिग्विजयनाथ पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे। करीब 20 मिनट तक उन्होंने पार्क के सुंदरीकरण के लिए प्रस्तावित एक-एक काम के बारे में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह से जानकारी ली।
विज्ञापन


परियोजना पर खुशी जताते हुए उन्होंने सभी कार्यों पर मुहर लगा दी। इस दौरान उन्होंने वहां स्थापित की गई महंत दिग्विजय नाथ की प्रतिमा का अवलोकन करने के बाद अपनी सहमति प्रदान कर दी है। निरीक्षण के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हिस्सों में बांटा जाएगा महंत दिग्विजयनाथ पार्क

CM Yogi Adityanath inspected Mahant Digvijay Nath Park
महंत दिग्विजय नाथ पार्क का निरीक्षण करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
महंत दिग्विजयनाथ पार्क को तीन हिस्सों में बांटकर सुंदरीकरण करने की योजना बनाई गई है। नौकायन की ओर पार्किंग बनाई गई है। यहां एक गेट से गाड़ियां प्रवेश करेंगी और दूसरे गेट से बाहर निकल जाएंगी। उसके बाद दूसरे हिस्से में त्रिकोण पाथ वे बनाया जाएगा। करीब छह फीट चौड़ा एवं 300 मीटर लंबाई वाला यह पाथ वे रबर से बनाया जाएगा। इसके बीच में ओपेन जिम होगा। इसका उपयोग महिला व पुरुष, दोनों कर सकेंगे। बच्चों के लिए झूला एवं खेलने के अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। यहां छायायुक्त बैठने का स्थान (गजीबो) भी बनाया जाएगा। तीसरे हिस्से में कार्यक्रम के लिए जगह होगी। इसी हिस्से में मंच एवं महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा भी है। यहां बने पाथ वे पर आर्नामेंटल लाइटें भी लगायी जा रहीं हैं। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि इन कार्यों पर करीब 90 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

ब्रह्मलीन महंतों की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम 18 से
ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर सात दिवसीय श्रद्धांजलि समारोह की शुरुआत 18 सितंबर से होगी। गोरखनाथ मंदिर में 24 सितंबर तक प्रत्येक दिन अलग-अलग विषयों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गोरखनाथ मंदिर के फेसबुक पेज एवं यूट्यूब पर होगा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी कार्यक्रम में आने की संभावना है। इसके अलावा अयोध्या तथा अन्य प्रमुख पीठों के संत भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ महराज ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed