फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath Inauguration and foundation stone laying of 342 projects in Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में सीएम योगी बोले: त्यौहार में खलल डालने वालों की सात पीढ़ियां भी नहीं कर पाएंगी नुकसान की भरपाई

Sun, 03 Oct 2021 04:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 03 Oct 2021 04:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 524 करोड़ रुपये के 342 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Inauguration and foundation stone laying of 342 projects in Siddharthnagar
सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 524 करोड़ रुपये के 342 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि जब अच्छी सरकार आती है तो सुरक्षा की गारंटी देती है। अब कोई पर्व त्यौहार में खलल नहीं डाल सकता है। दंगा करने वालों की सात पीढ़ियां भी अपने नुकसान की भरपाई नहीं कर पाएंगी।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज इसी सत्र में शुरू होगा। बलरामपुर एवं आसपास के जनपदों सहित नेपाल के लोग भी यहां इलाज कराने आएंगे। माधव बाबू के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दरियागंज के शहीदों का स्मरण करने का अवसर है। ऐसे में शहीदों की धरती डुमरियागंज में भव्य शहीद स्मारक बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि पहले प्रदेश में एक परिवार की सरकार थी, अब जनता की सरकार है। भाजपा सरकार में अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनाने का कार्य शुरू हुआ है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से विकास की बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक श्याम धनी राही एवं चौधरी अमर सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा गोविंद माधव मंच पर मौजूद रहे।

अमर वीर शहीदों की याद में बनेगा भव्य स्मारक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान सन 1858 में स्वाधीनता संग्राम में डुमरियागंज के अमरगढ़ में अग्रेजों से युद्ध के दौरान शहीद हुए ज्ञात और अज्ञात करीब 80 अमर सपूतों की याद में भव्य स्मारक बनाने का डीएम को निर्देश दिया। उन्होंन कहा कि अमृत महोत्सव में अमर वीर सपूतों की दास्तान स्मारक पर अंकित होगा। जिससे आने वाली पीढ़ियां इन वीरों को स्मरण कर सकें।
          
17 साल पहले मुख्यमंत्री ने डुमरियागंज में अपने साथ हुए घटना को किया याद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान वर्ष 2014 में अपने साथ हुए सत्ताधारियों के दुव्यर्वहार किए जाने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 17 साल पहले डुमरियागंज में विकलांग बालिका की हत्या हुई थी। उनके परिजनों से मिलने और न्याय दिलाने के लिए उन्हें यहां आना पड़ा था। मगर सत्ता के मदांध में चूर तत्कालीन विधायक और प्रशासन ने उन्हें डुमरियागंज में सभा करने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं डुमरियागंज में वह न आ सके इसके लिए पूरे डुमरियागंज की नाकाबंदी करवाई गई थी। इसके बावजूद भी वह डुमरियागंज आकर पीड़ित परिवार से मिलने के साथ ही सहियापुर में जनसभा को भी संबोधित किए थे।

सीएम ने कहा कि जो पहले की सत्ता में लोगों की आवाज दबाने का काम करते थे, अब उनको प्रदेश की जनता ने जवाब दे दिया है। एक परिवार का ही पहले प्रदेश था, जिन्होंने विकास नहीं बल्कि गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार से प्रदेश की छवि धूमिल कर दी थी। मगर आज भाजपा की सरकार में सड़कें बन रही हैं, लोगों के घरों में बिजली आ रही है, सभी सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed