फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CM Yogi Adityanath Inaugurates deoria development projects on Video conferencing

सीएम योगी ने देवरिया को दी 465 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया शिलान्यास

Fri, 25 Sep 2020 05:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Sep 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Inaugurates deoria development projects on Video conferencing
मुख्यमंत्री योगी ने वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए किया शिलान्यास व लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 465 करोड़ 16 लाख 81 हजार की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 382 करोड़ 84 लाख 27 हजार की लागत से बनने वाले कार्यों का शिलान्यास एवं 82 करोड़ 32 लाख 54 हजार की लागत से निर्मित भवन, सड़क आदि का लोकार्पण शामिल है। उन्होंने शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के नाम पर देवरिया में संग्रहालय बनाने के प्रोजेक्ट पर अपनी मुहर लगा दी।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि छोटी गंडक पर निर्मित पुल का नाम शहीद सोना सोनार पुल होगा। साथ ही दिवंगत सदर विधायक जन्मेजय सिंह के नाम पर एक पार्क के नामकरण का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पंडित दिन दयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर देवरिया की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्रों की शृंखला की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कृषि समन्वय की तीन बिल संसद में पास की गई है। कुछ चंद स्वार्थी तत्व किसानों का जो हक मारते थे, किसानों को भ्रम में डालने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निर्माण में कलराज मिश्र का योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे 26 सितंबर को देवरिया आना था। लेकिन तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से नहीं आ पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि बारिश में किसानों की फसलों का नुकसान और जनहानि हुई हो तो उसका मुआवजा 24 घंटे में प्रशासन मुहैया कराएगा। गन्ना किसानों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने गन्ना मूल्य का भुगतान समय सीमा के अंदर कराने का निर्देश दिया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास योजनाओं की चर्चा की। कहा कि देवरिया बाबा देवरहा की तपोभूमि है। यहां का मेडिकल कालेज उनके नाम से किया गया है। इसमें राजस्थान के राज्यपाल एवं तत्कालीन सांसद रहे कलराज मिश्र का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि देवरिया में मरीजों के डायलिसिस की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

आठ करोड़ की लागत से बनेगा शहीद संग्रहालय
गांधी आश्रम परिसर एवं देवरिया क्लब परिसर में आठ करोड़ की लागत से सुंदरीकरण, संग्रहालय आदि के निर्माण का प्लान प्रशासन ने तैयार कराया है। डीएम अमित किशोर ने बताया कि प्रोजेक्ट शासन को भेजा गया था। मुख्यमंत्री ने शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के नाम पर संग्रहालय बनाने की संस्तुति प्रदान की है।

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने 309.02 लाख की लागत से उसरा बाजार में कूड़ा डंपिंग ग्राउंड की बाउंड्रीवाल व गेट का निर्माण, 165 लाख की लागत से लार में गो आश्रय स्थल का निर्माण के अलावा देवरिया, बरहज, रामपुर कारखाना, गौरीबाजार, बरियारपुर, रुद्रपुर, भटनी, सलेमपुर, लार, मझौलीराज, भाटपाररानी में एआरएफ सेंटर का का शिलान्यास किया।

उन्होंने चुरिया में यात्री विश्रामालय, बरहज, रामपुर कारखाना में पशु चिकित्सालय, अग्रसेन इंटर में सड़क निर्माण कार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक में निर्माण कार्य, सांडा-जोगिया मार्ग, बरौली-करायल मार्ग, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, एसपी कैंप कार्यालय में एक कक्ष निर्माण, डीएम कैंप कार्यालय में मीटिंग हाल, राज्य वित्त परियोजना के अंतर्गत 91 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

कृषि मंत्री ने दिया सीएम को ब्योरा  
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही देवरिया के विकास योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, डीएम अमित किशोर, मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा, एसपी डा. श्रीपति मिश्र, अध्यक्ष नगरपालिका अलका सिंह, भाजपा नेता अजय शाही, महामंत्री श्री निवास मणि, हेमंत मिश्र,  नगर अध्यक्ष संजय पांडेय, प्रमोद शाही, अंबिकेश पांडेय, रमेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed