{"_id":"602bc2e3436d00773a70a3aa","slug":"cm-yogi-adityanath-inaugurated-ghats-and-crematorium-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने गोरखपुर वासियों को सौंपा गोरक्षनाथ और रामघाट, 60.65 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने गोरखपुर वासियों को सौंपा गोरक्षनाथ और रामघाट, 60.65 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
Tue, 16 Feb 2021 06:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 16 Feb 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी अदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम राप्ती तट के दो घाटों का लोकार्पण किया। नदी के एक तरफ अब तक राजघाट नाम से जाना जाने वाला तट अब गुरु गोरक्षनाथ घाट हो गया है। दूसरी तरफ का तट श्रीरामघाट नाम से जाना जाएगा। वहीं लोकार्पण के बाद रमणीक स्थल में बदल चुके ये घाट आम जन के लिए खोल दिए गए हैं।
वहीं सीएम योगी ने हर्बर्ट बांध से राजघाट तक के सीसी रोड का भी लोकार्पण किया। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से बनाए गए प्रदूषण मुक्त लकड़ी आधारित एवं गैस आधारित शवदाह संयंत्र की स्थापना और परंपरागत अन्त्येष्टि स्थल का भी मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने राप्ती नदी को स्टीमर से पार कर रामघाट के सुंदरीकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, महापौर सीताराम जायसवाल, सांसद रवि किशन, कमलेश पासवान, विधायक विपिन सिंह, फतेह बहादुर सिंह, संत प्रसाद, विमलेश पासवान, अंजू चौधरी, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
भगवान शंकर की 30 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी
गुरु गोरक्षनाथ घाट पर भगवान शंकर की भव्य प्रतिमा स्थापित होगी। महादेव की यह प्रतिमा 30 फीट ऊंची होगी। प्रतिमा के शीर्ष भाग से जल धारा प्रवाहित होकर भगवान की जटा से गंगा अवतरण का आभास कराएगी।

महायोगी गुरु श्री गोरक्षनाथ जी की पावन नगरी गोरखपुर में ₹60.65 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास... https://t.co/dFR29rzTjrविज्ञापन विज्ञापन— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 16, 2021