{"_id":"63216201ab3caf3e7f54aa66","slug":"cm-yogi-adityanath-gave-many-instructions-to-officers-during-review-meeting-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बोले सीएम योगी: कम डॉक्टर वाले सीएचसी, पीएचसी पर लगाएं हेल्थ एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बोले सीएम योगी: कम डॉक्टर वाले सीएचसी, पीएचसी पर लगाएं हेल्थ एटीएम
Thu, 15 Sep 2022 04:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Sep 2022 04:29 PM IST
सार
गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने मंगलवार शाम अधिकारियों के साथ गोरखनाथ मंदिर में समीक्षा बैठक की। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या के बारे में पूछा।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों को हर हाल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए तकनीक का भरपूर उपयोग किया जाए। हेल्थ एटीएम से लोगों को स्वास्थ्य जांच की बेहतर सुविधा मिलेगी। जिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर डाक्टरों की संख्या मानक से कम हो, वहां हेल्थ एटीएम जरूर लगाए जाएं।
विज्ञापन
गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने मंगलवार शाम अधिकारियों के साथ गोरखनाथ मंदिर में समीक्षा बैठक की। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या के बारे में पूछा।
विज्ञापन
कहा कि कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए। गो तस्करी में लगे लोगों पर सख्ती बरती जाए। नशाखोरी पर पूरी तरह से लगाम लगाई जाए। नशीली दवाओं की रोकथाम का निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिया। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सभी विकास परियोजनाओं को नियत समय पर पूरा किया जाए। गुणवत्ता का पूरी तरह से ध्यान रखें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अमृत सरोवर का हाल भी जाना। उन्होंने कमिश्नर को निर्देश दिया कि अमृत सरोवर में बोटिंग की सुविधा दी जाए। जो सरोवर धार्मिक परिसर में न हों, वहां मछली पालन भी किया जाए, जिससे आय हो सके। डीएम कृष्णा करुणेश ने नए कलेक्ट्रेट भवन का मानचित्र दिखाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन में आम लोगों की सुविधा का भी ख्याल रखा जाए। उनके बैठने, पीने के पानी, शौचालय आदि की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, गीडा सीईओ पवन अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।