{"_id":"5e9fe26a8ebc3e90a7654470","slug":"cm-yogi-adityanath-cognizance-death-of-gorakhpur-men-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown In India: दिल्ली में गोरखपुर के युवक की मौत, सीएम योगी ने दिया ये आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown In India: दिल्ली में गोरखपुर के युवक की मौत, सीएम योगी ने दिया ये आदेश
Wed, 22 Apr 2020 12:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
नीले शर्ट में एसडीएम अर्पित गुप्ता परिवार की मदद करने पहुंचे थे।
- फोटो : अमर उजाला।
दिल्ली में गोरखपुर जिले के एक व्यक्ति का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया जिसके बाद खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिवार तक मदद पहुंचाने का आदेश दिया। मृतक बहुत गरीब परिवार का था, इसलिए परिजनों ने सीएम योगी से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
यूपी सरकार के अधिकृत ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली में हुई गोरखपुर के निराश्रित की मौत को संज्ञान लेते हुए दिल्ली के लिए नोडल अफसर बनाए गए गोरखपुर के डीएम को निराश्रित व्यक्ति के परिजनों तक सहायता पहुंचाने को कहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जी ने परिजनों को, नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं: ACS, गृह व सूचना, श्री @AwasthiAwanishK जी@ShishirGoUPविज्ञापन विज्ञापन— Government of UP (@UPGovt) April 21, 2020
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के बताया कि जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार के दिल्ली जाने की व्यवस्था की थी, लेकिन उन्होंने जाने में असमर्थता जताई है साथ ही दिल्ली में ही अंत्येष्टि करने की सहमति दे दी है। इसकी सूचना स्थानीय एसीपी जितेंद्र त्रिपाठी और दिल्ली सरकार के अफसरों को दे दी गई है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीड़ित को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। व्यक्तिगत तौर 76 हजार रुपये जुटाकर परिवार के खाते में भेज दिए गए हैं। इसके अलावा उन्हें आवास भी दिया जाएगा।
अंत्येष्टि में जाने के लिए किसी पास की जरूरत नहीं
बता दें कि उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान किसी भी शख्स को दूसरे जिले में जाने की अनुमति नहीं है। दिल्ली में गोरखपुर जिले के एक मजदूर की मौत के बाद प्रशासन ने ऐसे मामलों में छूट दी है।
दूसरे जिले या प्रांत में किसी अपने की अंत्येष्टि में जाने के लिए किसी पास की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ एडीएम फाइनेंस से मिलकर प्रार्थना पत्र देना होगा। इसके बाद वे अनुमति के संबंध में तत्काल एक लेटर जारी करेंगे। उसी को दिखाकर सफर तय किया जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें...
जानिए कौन है सुनील जिसकी मौत के बाद उसकी पत्नी को दी जाएगी नौकरी, पढ़ें पूरी खबर
दूसरे जिले या प्रांत में किसी अपने की अंत्येष्टि में जाने के लिए किसी पास की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ एडीएम फाइनेंस से मिलकर प्रार्थना पत्र देना होगा। इसके बाद वे अनुमति के संबंध में तत्काल एक लेटर जारी करेंगे। उसी को दिखाकर सफर तय किया जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें...
जानिए कौन है सुनील जिसकी मौत के बाद उसकी पत्नी को दी जाएगी नौकरी, पढ़ें पूरी खबर