फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कौन है सुनील जिसकी मौत के बाद उसकी पत्नी को दी जाएगी नौकरी, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 22 Apr 2020 01:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Apr 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Men funeral in Delhi during Lockdown
मृतक मजदूर का परिवार - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन के दौरान गोरखपुर जिले के चौरीचौरा के डुमरी खुर्द के रहने वाले सुनील की मौत दिल्ली में हो गई थी। आज यानि बुधवार को दिल्ली में ही सुनील की अंत्येष्टि की जाएगी। गांव में भी मृतक के परिवार वालों की हालत बहुत खराब है। वहीं यह मामला सामने आने के बाद गोरखपुर के जिलाधिकारी ने मृतक की पत्नी को नौकरी देने की बात कही है।

Gorakhpur Men funeral in Delhi during Lockdown
मृतक की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के बताया कि जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार के दिल्ली जाने की व्यवस्था की थी, लेकिन उन्होंने जाने में असमर्थता जताई है साथ ही दिल्ली में ही अंत्येष्टि करने की सहमति दे दी है। इसकी सूचना स्थानीय एसीपी जितेंद्र त्रिपाठी और दिल्ली सरकार के अफसरों को दे दी गई है।

Gorakhpur Men funeral in Delhi during Lockdown
नीले शर्ट में एसडीएम अर्पित गुप्ता परिवार की मदद करने पहुंचे थे। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने कहा कि सुनील की पत्नी को नौकरी भी दी जाएगी। बता दें कि चौरीचौरा के रहने वाले मजदूर सुनील की दिल्ली में बीमारी से मौत हो गई थी। लेकिन परिवार के पास दिल्ली जाने तक के पैसे नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Men funeral in Delhi during Lockdown
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन। (File) - फोटो : अमर उजाला

डीएम ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक मजदूर सुनील पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित था। बुधवार को दिल्ली में ही उसका अंतिम संस्कार होगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीड़ित को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। व्यक्तिगत तौर 76 हजार रुपये जुटाकर परिवार के खाते में भेज दिए गए हैं। इसके अलावा उन्हें सीएम आवास भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
Gorakhpur Men funeral in Delhi during Lockdown
मृतक की पत्नी पूनम (बाएं) और उसकी मां कमला देवी (दाएं) - फोटो : अमर उजाला।
डीएम ने बताया कि वह खुद बुधवार को पीड़ित परिवार के घर डुमरी खुर्द जाएंगे। पत्नी को शैक्षिक योग्यता के मुताबिक नौकरी भी दी जाएगी। अगर परिवार वाले पशुपालन या कोई अन्य कुटीर उद्योग करना चाहेंगे तो प्रशासन उसमें भी सहयोग करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed