{"_id":"5f1d3fad8ebc3e63bd170f1f","slug":"cm-yogi-adityanath-aerial-survey-of-flood-area-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने बाढ़ क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण, कहा- 'किसी भी हाल में नहीं टूटना चाहिए बांध'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने बाढ़ क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण, कहा- 'किसी भी हाल में नहीं टूटना चाहिए बांध'
Sun, 26 Jul 2020 04:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 26 Jul 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनपद के दौरे के दूसरे दिन सहजनवां क्षेत्र का दौरा किया। यहां उन्होंने नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण जलमग्न क्षेत्रों की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने बढ़ते हुए जलस्तर के निरीक्षण के उपरांत बाढ़ खंड व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बंधे सुरक्षित रहे, कोई भी बंधा टूटने न पाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए तटबंधों की निरंतर निगरानी की जाए, साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि नावों की समुचित व्यवस्था रहे।
इसे भी पढ़ें- सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया भ्रमण, गायों को खिलाई पुड़ी और गुड़
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने ललित नारायण मिश्र रेलवे हॉस्पिटल तथा एम्स गोरखपुर में कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज हेतु लेवल-2 चिकित्सालय बनाए जाने की तैयारियों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री योगी ने ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय तथा एम्स का निरीक्षण कर निर्देश दिया कि कोविड संक्रमण के दृष्टिगत शीघ्र ही वहां लेवल-2 चिकित्सालय बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाए और मरीजों का इलाज भी जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाए।
उन्होंने बताया कि एम्स में प्रथम चरण में 50 बेड का तथा दूसरे चरण में भी 50 बेड का कोरोना मरीजों के लिए वार्ड बनाए जाएंगे। इस दौरान उनके साथ मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर, जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन सहित पुलिस, रेलवे, बाढ़, सिंचाई एवं एम्स के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।