{"_id":"61af1337f097bb03fb05099e","slug":"cm-yogi-address-public-in-gorakhpur-fertilizer","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Gorakhpur: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, मोदी है तो मुमकिन है नारे को प्रधानमंत्री ने किया संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi in Gorakhpur: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, मोदी है तो मुमकिन है नारे को प्रधानमंत्री ने किया संभव
Tue, 07 Dec 2021 02:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:05 PM IST
सार
सीएम योगी ने कहा कि जो विपक्ष के लिए असंभव और नामुमकिन था उसे अपने नाम के अनुरूप 'मोदी है तो मुमकिन है' से प्रधानमंत्री ने संभव कर दिखाया है। 2016 में प्रधानमंत्री ने गोरखपुर के इसी खाद कारखाने का शिलान्यास किया था, जो आज बनकर तैयार है।
विज्ञापन
खाद कारखाना में जनता को संबोधित करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 हजार करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट खाद कारखाना, एम्स और बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) का लोकार्पण करने पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने जनता को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि जो विपक्ष के लिए असंभव और नामुमकिन था उसे अपने नाम के अनुरूप 'मोदी है तो मुमकिन है' से प्रधानमंत्री ने संभव कर दिखाया है। 2016 में प्रधानमंत्री ने गोरखपुर के इसी खाद कारखाने का शिलान्यास किया था, जो आज बनकर तैयार है। जो पहले से 4 गुना ज्यादा क्षमता का है। गोरखपुर का फर्टिलाइजर का कारखाना 1990 को बंद हो गया था। तब से लेकर 2014 तक 24 वर्षों तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर को लगातार माना जाता था कि यहां बीमारी है। यहां दिमागी बुखार, मलेरिया आदि विषाणुजनित बीमारियों से मौतें होती थीं। तब 2016 में आदरणीय प्रधानमंत्री ने इसी एम्स का शिलान्यास किया था और आज उद्घाटन भी कर रहे हैं। आज आप देखेंगे कि यूपी में मेडिकल कॉलेज की श्रृंखला तैयार हो रही है। आज यूपी 59 जनपदों में मेडिकल कॉलेज है और अन्य जनपदों में भी मेडिकल कॉलेज बनाने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि पूर्वी यूपी में पिछले कई दशकों से बीमारी से चलते हर वर्ष हजारों मौतें होती थीं लेकिन पिछली सरकारों ने उनकी स्वास्थ्य की परवाह नहीं की थी। सभी को उनके हाल पर छोड़ दिया था। आज प्रधानमंत्री पूर्वी यूपी को एम्स की सुविधा देने आए हैं जो यहां के साथ आस-पास के लोगों के लिए वरदान होगा।

सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना