फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cm yogi address public in Gorakhpur fertilizer

PM Modi in Gorakhpur: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, मोदी है तो मुमकिन है नारे को प्रधानमंत्री ने किया संभव

Tue, 07 Dec 2021 02:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Dec 2021 02:05 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि जो विपक्ष के लिए असंभव और नामुमकिन था उसे अपने नाम के अनुरूप 'मोदी है तो मुमकिन है' से प्रधानमंत्री ने संभव कर दिखाया है। 2016 में प्रधानमंत्री ने गोरखपुर के इसी खाद कारखाने का शिलान्यास किया था, जो आज बनकर तैयार है।

विज्ञापन
Cm yogi address public in Gorakhpur fertilizer
खाद कारखाना में जनता को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 हजार करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट खाद कारखाना, एम्स और बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) का लोकार्पण करने पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने जनता को संबोधित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो विपक्ष के लिए असंभव और नामुमकिन था उसे अपने नाम के अनुरूप 'मोदी है तो मुमकिन है' से प्रधानमंत्री ने संभव कर दिखाया है। 2016 में प्रधानमंत्री ने गोरखपुर के इसी खाद कारखाने का शिलान्यास किया था, जो आज बनकर तैयार है। जो पहले से 4 गुना ज्यादा क्षमता का है। गोरखपुर का फर्टिलाइजर का कारखाना 1990 को बंद हो गया था। तब से लेकर 2014 तक 24 वर्षों तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन



सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि गोरखपुर को लगातार माना जाता था कि यहां बीमारी है। यहां दिमागी बुखार, मलेरिया आदि विषाणुजनित बीमारियों से मौतें होती थीं। तब 2016 में आदरणीय प्रधानमंत्री ने इसी एम्स का शिलान्यास किया था और आज उद्घाटन भी कर रहे हैं। आज आप देखेंगे कि यूपी में मेडिकल कॉलेज की श्रृंखला तैयार हो रही है। आज यूपी 59 जनपदों में मेडिकल कॉलेज है और अन्य जनपदों में भी मेडिकल कॉलेज बनाने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएम ने कहा कि पूर्वी यूपी में पिछले कई दशकों से बीमारी से चलते हर वर्ष हजारों मौतें होती थीं लेकिन पिछली सरकारों ने उनकी स्वास्थ्य की परवाह नहीं की थी। सभी को उनके हाल पर छोड़ दिया था। आज प्रधानमंत्री पूर्वी यूपी को एम्स की सुविधा देने आए हैं जो यहां के साथ आस-पास के लोगों के लिए वरदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed