फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Clear way for relatives of MLAs to get tickets In UP

यूपी: विधायकों के सगे-संबंधियों को टिकट मिलने का रास्ता साफ, अपनों को ब्लॉक प्रमुख बनवाने में जुटे नेता

Tue, 06 Jul 2021 02:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Jul 2021 02:54 PM IST
सार

पहले सांसद व विधायकों के सगे-संबंधी को टिकट नहीं देने की बात कही गई थी। व्यवस्था में बदलाव के बाद अपनों के लिए टिकट मांग रहे विधायकों को तवज्जो मिलनी तय है।

विज्ञापन
Clear way for relatives of MLAs to get tickets In UP
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

भाजपा सांसद, विधायक या पदाधिकारी अपने किसी एक खास व सगे-संबंधी को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा सकते हैं। इस तरह की व्यवस्था पार्टी आलाकमान ने कर दी है। इससे पहले सांसद व विधायकों के सगे-संबंधी को टिकट नहीं देने की बात कही गई थी। व्यवस्था में बदलाव के बाद अपनों के लिए टिकट मांग रहे विधायकों को तवज्जो मिलनी तय है। कुछ विधायकों की पत्नी, पुत्र वधू को टिकट मिलने का रास्ता साफ हो गया है।  

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव का एलान कर दिया है। अब भाजपा टिकट घोषित करने की तैयारी में जुट गई है। जिला स्तरीय कोर कमेटी ने दावेदारों के नाम क्षेत्रीय इकाई के पास भेज दिए हैं। क्षेत्रीय इकाई से सूची प्रदेश संगठन को भेजी जाएगी। प्रदेश स्तरीय संगठन ही प्रत्याशियों के नाम का एलान करेगा।
विज्ञापन


गोरखपुर क्षेत्र में 147 विकास खंड हैं। हर विकास खंड का चुनाव पार्टी लड़ेगी। गोरखपुर में 20 ब्लॉक प्रमुख चुनाव पार्टी लड़ेंगी। सूत्रों के मुताबिक गोरखपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक विपिन सिंह की पत्नी व वार्ड-76 से क्षेत्र पंचायत का चुनाव जीतीं नीता सिंह कौड़ीराम विकास खंड से ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नीता 2005 से 2010 तक इसी विकास खंड से ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। खजनी से भाजपा विधायक संत प्रसाद की बहू उरुवा विकास खंड से चुनाव लड़ सकती हैं। राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह की बहू ने भटहट विकास खंड से दावेदारी पेश की है। उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। पाली विकास खंड से भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिलाध्यक्ष के बेटे को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

पिपराइच विधायक के भाई की दावेदारी डगमगाई
जातीय समीकरण में पिपराइच से भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई की दावेदारी डगमगा गई है। पार्टी की जिला इकाई से जो जानकारी छनकर बाहर आई है, उसके मुताबिक जातीय समीकरण के चलते चरगांवा से पार्टी पदाधिकारी या कार्यकर्ता को टिकट मिल सकता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार ने कहा कि प्रत्याशियों के नाम का एलान जल्द होगा। कोर कमेटी ने दावेदारों के नाम पार्टी आलाकमान को भेज दिए हैं। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed