फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Claims of security checks at the railway station's second-class gate prove hollow.

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन के सेकेंड क्लास गेट पर सुरक्षा जांच का दावा हवा-हवाई

Mon, 10 Aug 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Claims of security checks at the railway station's second-class gate prove hollow.
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। सेकेंड क्लास गेट बिना जांच के लोगो की आवाजाही हो रही है। गेट पर सुरक्षा जांच के लिए आरपीएफ के दो जवानों की ड्यूटी तो है लेकिन स्कैनर मशीन बंद होने पुख्ता जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

स्टेशन के मुख्य द्वार पर यात्रियों के सामान को स्कैनर मशीन से जांच के बाद प्रवेश दिया जाता है। छोटे-बड़े सभी सामान की जांच की जाती है। वहीं, सेकेंड क्लास गेट पर जांच की व्यवस्था बंद होने से दोनों गेटों की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा अंतर नजर आता है। रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर सुरक्षा में किसी भी स्तर की लापरवाही किसी वारदात की वजह बन सकती है। खासकर तब जब सावन को लेकर स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हो।
विज्ञापन

कोट-----
सेकेंड क्लास गेट की स्कैनर मशीन को ठीक कराई जाएगी। जो भी कमियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा। स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वाेत्तर रेलवे
--------------------
बाक्स

स्वचालित सीढ़ी भी कुछ देर के लिए रही बंद, यात्री रहे परेशान

रविवार को करीब चार बजे कुछ देर के लिए स्वचालित सीढ़ी बंद होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। खासतौर पर महिलाएं और बुजुर्ग ज्यादा परेशान दिखे। स्वचालित सीढ़ी के पास लाइन लग गई। जिनके पास अधिक लगेज था वह सीढ़ी के शुरू होने का इंतजार करने लगे। जैसे ही खामी दूर हुई यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed