फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Civil Defense team helping in food distribution to corona testing and vaccination at Gorakhpur

संकट के सिपाही: कोरोना महामारी से लड़ रहे यह अनाम योद्धा, जान की परवाह किए बिना कर रहे मदद

Thu, 10 Jun 2021 12:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Jun 2021 12:54 PM IST
सार

नागरिक सुरक्षा टीम खाद्यान्न वितरण से लेकर कोरोना जांच, टीकाकरण में कर रही मदद। चीफ वार्डन डॉ. संजीव गुलाटी और उनकी टीम बेहतर कार्य के लिए हो चुकी है सम्मानित।

विज्ञापन
Civil Defense team helping in food distribution to corona testing and vaccination at Gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना की दूसरी संक्रामक और खतरनाक लहर में जब लोग एक-दूसरे से मिलने से बच रहे थे। उस समय नागरिक सुरक्षा के वालंटियर्स अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना जांच और टीकाकरण में मदद कर रहे थे। महामारी पर काबू पाने का जज्बा ऐसा कि करीब साठ वालंटियर संक्रमण का शिकार हुए और दो की जान तक चली गई। बावजूद इसके शहर को कोरोना मुक्त करने में सब जी जान से जुटे हैं।
विज्ञापन


नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डन डॉ. संजीव गुलाटी बताते हैं कि कोरोना जांच केंद्र और टीकाकरण केंद्र ऐसी जगह हैं जहां संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा है। गर्व से कहते हैं कि नागरिक सुरक्षा कोर के वालंटियर्स इन केंद्रों पर मुस्तैदी से जनता और स्वास्थ्य प्रशासन की मदद कर रहे हैं। दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही बाकी वालंटिसर्य दोगुने जोश से काम में जुटे रहे।
विज्ञापन

 
हर गली में है नेटवर्क
पेशे से दंत चिकित्सक डॉ. संजीव गुलाटी बताते हैं नागरिक सुरक्षा कोर के वालंटियर्स का जाल पूरे शहर में फैला हुआ है। वालंटिसर्य सिर्फ कोरोना महामारी के विरुद्ध ही काम नहीं कर रहे हैं, शांति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर और शासन की योजनाएं लागू करवाने मेें सहयोगी की भूमिका भी निभाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली लहर में बांटे 1.35 लाख लंच पैकेट, मंत्री ने की प्रशंसा

सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर सत्यप्रकाश सिंह बताते हैं कि कोरोना की पहली लहर में सिविल डिफेंस ने महात्मा गांधी कॉलेज में रसोई चला कर एक लाख पैंतीस हजार लोगों में लंच पैकेट बांटे। यही नहीं चार हजार से अधिक परिवारों को एक सप्ताह की राशन किट बांटी गई। वालंटियर्स रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर दिन रात तैनात रहते, जैसे ही यात्रियों का जत्था पहुंचना उन्हें पानी, बिस्कुट आदि देते। बेहतरीन सेवा के कारण तत्कालीन कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने गोरखपुर सिविल डिफेंस की कई बार प्रशंसा की थी और ट्विटर, इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया था।  
 
कोरोना से बचाव को कर रहे जागरूक
मोहल्लों में सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) के जरिए लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव और संक्रमित होने पर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी भी दे रहे हैं। गर्व से कहते हैं कि छह सौ जागरूक लोग वालंटियर के रूप में जिले को कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed