फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   City magistrate Abhinav Ranjan Srivastava sealed mobile shop in Gorakhpur

गोरखपुर सिटी मजिस्ट्रेट ने ग्राहक बनकर मांगा मोबाइल फोन, एक मिनट में सील हो गई दुकान

Thu, 16 Jul 2020 08:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Jul 2020 08:45 AM IST
सार

  • रोस्टर की अनदेखी कर बलदेव प्लाजा में दुकानें खोलने की शिकायत पर हुई कार्रवाई
  • मास्क न लगाने पर कई लोगों का चालान, 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया

विज्ञापन
City magistrate Abhinav Ranjan Srivastava sealed mobile shop in Gorakhpur
मोबाइल की दुकान को सील करवाते मजिस्ट्रेट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में रोस्टर की अनदेखी कर दुकानें खोलने की शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव बुधवार को ग्राहक बन बलदेव प्लाजा पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकान के बाहर खड़े दुकानदार से मोबाइल फोन खरीदने की इच्छा जताई।

विज्ञापन


जैसे ही दुकानदार ने दुकान का शटर उठाकर उन्हें मोबाइल फोन दिखाना शुरू किया, सिटी मजिस्ट्रेट ने रोस्टर की अनदेखी करने पर उसे कड़ी फटकार लगाई और दुकान को सील करा दिया। इस कार्रवाई से बलदेव प्लाजा में हड़कंप मच गया और चोरी-छिपे दुकानें खोल रहे दूसरे दुकानदार भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- इन छह दिनों में अंतरिक्ष में होने वाली हैं ये बड़ी घटनाएं, जानिए क्या होगा इसमें खास
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायत मिली थी कि बलदेव प्लाजा में मोबाइल फोन की दुकानें चोरी-छिपे खोली जा रही हैं। दुकानदार और कर्मचारी शटर गिराकर बाहर खड़े रहते हैं। जैसे ही कोई ग्राहक वहां पहुंचता है, दुकान खोलकर मोबाइल फोन की बिक्री करते हैं।

ग्राहक बने मजिस्ट्रेट

इसपर सिटी मजिस्ट्रेट ग्राहक बनकर बलदेव प्लाजा पहुंचे और श्री कृष्णा कम्युनिकेशन नामक दुकान पर दुकानदार ने जैसे ही उन्हें मोबाइल फोन देने के लिए शटर उठाया, उन्होंने थोड़ी दूरी पर खड़े पुलिस और अपने स्टॉफ को बुलाकर दुकान सील करा दी।

उधर, मास्क को लेकर एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव और सिटी मजिस्ट्रेट ने अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न इलाकों में बिना मास्क पहने घूमते मिले कई लोगों का चालान किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक करीब 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आवास व गोरखनाथ मंदिर की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, खुफिया एजेंसी ने दिया खास सुझाव

सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि किसी ने भी रोस्टर की अनदेखी कर दुकान खोली तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बलदेव प्लाजा में मोबाइल फोन की दुकानें खुलने की शिकायत मिली थी। जांच में सही मिलने पर एक दुकान सील कर दी गई। इसी तरह मास्क नहीं लगाने पर भी कई लोगों का चालान कर करीब 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed