फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   City Magistert seal barber shop in Gorakhpur Due to coronavirus

शेविंग के लिए कुर्सी पर बैठाया, छापा पड़ा तो बोला- 'दुकान सैनिटाइज कर रहा था'

Fri, 17 Jul 2020 08:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Jul 2020 08:16 AM IST
सार

  • मंगलम टावर की बार्बर शॉप समेत सरिया और कपड़े की पांच दुकानें सील
  • रोस्टर की अनदेखी कर दुकानें खोलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने की कार्रवाई

 

विज्ञापन
City Magistert seal barber shop in Gorakhpur Due to coronavirus
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नाई की दुकान को कराया सील। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में रोस्टर के विपरीत दुकानें खोलने वालों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन ने बृहस्पतिवार को भी कार्रवाई की। उन्होंने अपने एक स्टाफ को गोलघर स्थित मंगलम टावर के एक बार्बर शॉप पर भेजा। जैसे ही दुकान के कर्मचारी ने उन्हें कुर्सी पर बैठाकर शेविंग की तैयारी की, पीछे से सिटी मजिस्ट्रेट टीम के अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गए और दुकान को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने जब संचालक से रोस्टर को दरकिनार कर दुकान खोलने की वजह पूछी तो वह कर्मचारी पलट गया और बोला, दुकान काम करने के लिए नहीं खोली है सिर्फ सैनिटाइज करना था। इसपर जब सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि उसने शेविंग के लिए जिसे कुर्सी पर बैठाया वह उनका ही स्टॉफ है तो दुकानदार की बोलती बंद हो गई और वह अवाक रह गया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकान सील करा दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- गोरखपुर सिटी मजिस्ट्रेट ने ग्राहक बनकर मांगा मोबाइल फोन, एक मिनट में सील हो गई दुकान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह रोस्टर की अनदेखी पर शास्त्री चौक और कचहरी चौराहे पर सरिया की एक-एक दुकान और गांधी गली में कपड़े की दो दुकानें भी सील कर दी गईं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मास्क न लगाने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए करीब 35 लोगों से 18 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।


उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सभी दुकानों के खुलने-बंद होने का रोस्टर तय किया है। किसी ने भी निर्देश की अनदेखी कर बिना शेड्यूल के दुकानें खोली तो उसे सील कर दिया जाएगा।

सिटी मजिस्ट्रेट ने जिन दुकानें को सील कराया उनमें सरिया की राज ट्रेडर्स और जय राम स्टील्स, बार्बर की बीयू सैलून तथा कपने की जालान उत्सव व कुमकुम शॉप शामिल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed