{"_id":"62986fe68dad577579517f41","slug":"city-buses-have-been-standing-for-26-days-to-ferry-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Bus: 26 दिनों से खड़ी हैं पर्यटकों को घुमाने के लिए आईं सिटी बसें, एयरपोर्ट से रामगढ़ताल व चिड़ियाघर तक होना है संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Bus: 26 दिनों से खड़ी हैं पर्यटकों को घुमाने के लिए आईं सिटी बसें, एयरपोर्ट से रामगढ़ताल व चिड़ियाघर तक होना है संचालन
Thu, 02 Jun 2022 01:38 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:38 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक बस डिपो प्रबंधक केके मिश्रा ने कहा कि पर्यटकों को घुमाने के लिए आई विशेष इलेक्ट्रिक बसों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कुछ दस्तावेज कंपनी की ओर आनी हैं। प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महानगर आने वाले पर्यटकों को घुमाने के लिए आईं दो विशेष इलेक्ट्रिक बसें 26 दिनों से पंजीकरण के अभाव में महेसरा स्थित डिपो में खड़ी हैं। जबकि, जिम्मेदारों का दावा था कि एक सप्ताह के भीतर बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
महानगर में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यटकों की सहूलियत के लिए सात मई को दो विशेष इलेक्ट्रिक बसें महेसरा डिपो पहुंच गई थीं। इन बसों को एयरपोर्ट से रामगढ़ताल, नौकायान होते हुए चिड़ियाघर तक चलाने की योजना है। बस संचालित कराने वाली संस्था ने दावा किया था कि एक सप्ताह के अंदर इन बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। लेकिन, यह दावा फेल हो गया। 26 दिनों बाद भी बसों का पंजीकरण नहीं हो सका। पंजीकरण के अभाव में ये बसें अभी सड़कों पर न होकर बस डिपो में ही खड़ी हैं।
विज्ञापन
बता दें कि वर्तमान में संचालित हो रही इलेक्ट्रिक बसों की तुलना में यह विशेष बस करीब डेढ़ गुना ज्यादा क्षमता की है। एक बस की कीमत एक करोड़ 38 लाख रुपये है। एक साथ 54 लोग इस बस में सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस डिपो प्रबंधक केके मिश्रा ने कहा कि पर्यटकों को घुमाने के लिए आई विशेष इलेक्ट्रिक बसों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कुछ दस्तावेज कंपनी की ओर आनी हैं। प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।