{"_id":"697e56f89aeb14fc030f0a1d","slug":"cisf-jawan-given-final-farewell-with-salute-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1215080-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीआईएसएफ जवान को सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीआईएसएफ जवान को सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई
विज्ञापन
गोला मुक्तिधाम पर मृतक जवान के शव को गार्ड आफ आनर देते सेना व यूपी पुलिस के जवान
- मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एनसीएल यूनिट में एसआई के पद पर थे तैनात
- वाराणसी में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, 18 जनवरी को बदमाशों ने हथियार से किया था वार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोला। कस्बा के सरयू नदी के मुक्तिधाम घाट पर बांसगांव थाना क्षेत्र के गुआर गांव निवासी 46 वर्षीय सीआईएसएफ जवान सतीश चंद भारती के शव को सलामी देकर अंतिम विदाई की गई। मुखाग्नि उनके पुत्र अवनीश कुमार ने दिया। सतीश मध्यप्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) यूनिट में एसआई के पद पर तैनात थे। 18 जनवरी को ड्यूटी के दौरान बदमाशों के हमले में घायल हो गए थे। शुक्रवार को वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
सीआईएसफ व एसएसबी के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने श्रद्धांजलि देकर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी। बता दें कि सिंगरौली स्थित एनसीएल यूनिट में बतौर एसआई तैनात सतीश को 18 जनवरी की रात में ड्यूटी के दौरान कुछ बदमाशों ने किडनैप कर लिया। उनके शरीर पर धारदार हथियार से हमला कर बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए थे। जब वह होश में आए तो उन्होंने विभाग को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें वाराणसी ले आया गया था, जहां निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर में उनकी मौत हो गई।
सीआईएसएफ एनटीपीसी टांडा यूनिट के एसआई संजीत कुमार सिंह व सिंगरौली यूनिट के एसआई सुशांत गायकवाड़ व गोला थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह के नेतृत्व में सीआईएसएफ, एसएसबी व तहसील प्रशासन सहित पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके एक पुत्र अवनीश कुमार और दो पुत्रियां अनामिका व अंशिका हैं।