{"_id":"66c7ce1ce74a5e4f820bc644","slug":"cisce-state-skating-competition-from-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-660585-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीआईएससीई प्रदेशीय स्केटिंग प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीआईएससीई प्रदेशीय स्केटिंग प्रतियोगिता आज से
Fri, 23 Aug 2024 05:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से दो दिवसीय प्रदेशीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज की मेजबानी में शुक्रवार से प्रारंभ होगा। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जोनल टीमें अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में प्रतिभाग करेंगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय टीम का भी चयन होगा। यह प्रतियोगिता दो खंडों ट्रैक रेस और रिंक रेस के रूप में होगी। ट्रैक रेस शुक्रवार को तारामंडल बुद्ध विहार के मुख्य द्वार से सुबह पांच बजे प्रारंभ होगा, जिसका उद्घाटन एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई हरी झंडी दिखाकर करेंगे। सुबह नौ बजे से रिंक रेस की प्रतियोगिता विद्यालय में निर्मित ट्रैक पर होगी।
विद्यालय के प्रबंधक राजीव गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में मेरठ जोन, लखनऊ जोन ए, लखनऊ जोन बी, वाराणसी जोन, कानपुर नॉर्थ जोन, कानपुर साउथ जोन, गोरखपुर एवं उत्तराखंड (मसूरी) से टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता दो रूपों क्वॉड (स्केट शूज के पहिए जोड़ों में) और इनलाइन (पहिए एक कतार में) होगी।