फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   china

गम और गुस्से में लोग, बोले- चीन को दें मुंहतोड़ जवाब

Wed, 17 Jun 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
china
गम और गुस्से में लोग, बोले- चीन को दें मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/सलेमपुर/बरहज। गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में कर्नल समेत 20 जवानों के शहीद होने से जिले के लोग गम और गुस्से में हैं। जगह-जगह चीन का झंडा व वहां के राष्ट्रपति के पुतले जलाए गए। लोगों ने चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार का भी आह्वान किया। अवकाश प्राप्त सैन्य अधिकारियों और विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने चीन की इस कायराना हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की है। कहा- चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इसी क्त्रस्म में कई स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं भी हुई और कैंडल मार्च भी निकला गया।
सपाइयों ने लोहिया वाहिनी के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। सोनूघाट चौराहे पर पूर्व जिलाध्यक्ष गेंदा लाल यादव की अगुवाई में चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया गया।
विज्ञापन

उ.प्र पेंशनर्स कल्याण संस्था की बैठक में अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी ने कहा है कि चीन धोखेबाज देश है। केंद्र सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने चीन के सामानों का बहिष्कार करने की भी लोगों से अपील की। शिवदत्त पाठक, उमाशंकर त्रिपाठी, रामबड़ाई यादव, राममोहन सिंह, ब्रजेश सिंह, बीएन दुबे, पीएस मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाउनहाल में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि बातचीत को पहुंची भारतीय टुकड़ी पर चीनी सैनिकों ने हमले की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। राजकुमार जायसवाल, रामजी गिरी, आनंद देव, उत्तेज मिश्र, जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भाष्कर मणि, विजय शेखर, ब्रजेश सिंह, सुनील तिवारी, भरत मणि त्रिपाठी, अजय सिंह, प्रमोद मल्ल आदि मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी ने श्रद्धांजलि सभा के बाद घटना की निंदा करते हुए शहीदों के घरवालों को एक करोड़ रुपये दिए जाने की मांग की। हरिनारायण चौहान, अशोक गुप्ता, राकेश तिवारी, राम किशोर चौहान, राजेंद्र प्रसाद, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति के अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि भारत सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जवानों की शहादत का बदला लिया जाना चाहिए। समिति के लोगों ने शहीदों की याद में दीप जलाया। आजाद हिंद सेना के कार्यकर्त्ताओं ने ऋषि पांडेय के नेतृत्व में चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया।
वहीं भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर के रामगुुलाम टोला बेरमहिया बाबा परिसर मेंगलवां घांटी में की घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। नगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। चीन को उसके शातिराना हरकत का केंद्र सरकार मुंहतोड़ जवाब देगी। इस दौरान नगर महामंत्री दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष गोविंद मणि त्रिपाठी, जितेंद्र जायसवाल बंटी, दिनेश गुप्ता, दीपक वर्मा, संतोष मिश्रा, नगर मीडिया प्रभारी धनंजय तिवारी, नगर मंत्री अतुल पासवान, विजयलक्ष्मी सिंह, सभासद अजय सिंह, आकाश मिश्रा, शिवेश तिवारी, रुपम पांडेय आदि मौजूद रहे।
सलेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार, चीन के सैनिकों के साथ हुई झड़प में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि चीन को उसी के भाषा में जवाब देना जरूरी है। जिला महासचिव रामविलास तिवारी ने कहा कि चीन हमेशा भारत के साथ छल किया है। इस मौके पर जिला सचिव संजय गुप्ता, भागीरथी प्रसाद, मोहन प्रसाद, मोहित पांडेय , लाल साहब यादव, अशोक मद्देशिया, प्रेमचन्द वर्मा, चुन्नू श्रीवास्तव, शीत कुमार मिश्र, अजय शुक्ला, डॉ. याहिया अंजुम, परमानंद प्रसाद, शैलेष दूब, दयाशंकर यादव, प्रमोद श्रीवास्त , आजाद अहमद, वीरेंद्र गुप्त आदि मौजूद रहे।
बरहज प्रतिनिधि के अनुसार, नगर क्षेत्र में करूवना मार्ग पर सपाइयों ने चीन का पुतला जलाया और उत्पादों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई। राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र एसडीएम गजेंद्र कुमार को सौंपा गया। इस दौरान पीडी तिवारी, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, शिव यादव, पिंकू, राजन गुप्ता, हरिकेश, राजेश निषाद, अशीष सिंह, बबलू यादव, सुनील सिंह, रामनिवास, गजानन विश्वकर्मा, मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।

चीन धोखेबाज देश : ले. जनरल श्रीप्रकाश
देवरिया। पूर्व सांसद व अवकाश प्राप्त ले. जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा है कि चीन की करनी विश्व के सामने आ चुकी है। चीन धोखेबाज देश है। वह भारत की जमीन पर कब्जा करना चाहता था। रोकने पर चीन के सैनिकों ने भारतीय सेना के कमांडिंग अफसर की जान ले गई। भारतीय सैनिकों द्वारा जवाब देने पर उन पर भी हमला कर दिया गया। जिसमें बीस जवान शहीद हो गए। उनके सैनिक भी घायल हुए है। यह देश के लिए अच्छा संकेत नहीं है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी ने कहा, चीन ने यह कायराना हरकत पूरी प्लानिंग के साथ की है। ऐसी आशंका भी लग रही थी। हमसे कहीं न कहीं चूक हुई है। उन्होंने लोगों से चीन के सामानों का बहिष्कार करने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव का कहना है कि मौजूदा समय में चीन के रूख को देखते हुए सरकार को तुरंत चीनी सामानों के आयात पर रोक लगा देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed