फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Children got protective cover got vaccinated with enthusiasm

कोरोना पर वार: बच्चों को मिला सुरक्षा कवच, उत्साह से लगवाया टीका

Thu, 17 Mar 2022 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Mar 2022 10:59 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि जिले में 12-14 वर्ष तक के 1.18 लाख बच्चे व किशोर हैं। सभी को इसी माह टीका लगा दिया जाएगा। अभी स्कूल-कॉलेज बंद चल रहे हैं। इसलिए सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण आयोजित किया गया है।

विज्ञापन
Children got protective cover got vaccinated with enthusiasm
गोरखपुर में किशोर का टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बुधवार को जिले में 12 से 14 साल तक के 3280 बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। पहले ही दिन बच्चों ने उत्साह के साथ टीका लगवाया।
विज्ञापन


बुधवार को जिले में मुख्य कार्यक्रम गोलघर स्थित एमपी इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। यहां कोविड टीकाकरण का बूथ संचालित किया गया। उद्घाटन समारोह में सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि जिले में 12-14 वर्ष तक के 1.18 लाख बच्चे व किशोर हैं। सभी को इसी माह टीका लगा दिया जाएगा। अभी स्कूल-कॉलेज बंद चल रहे हैं। इसलिए सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण आयोजित किया गया है। होली के बाद स्कूलों में कैंप लगाकर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जन्मतिथि प्रमाण लाना जरूरी

कोरोना टीका लगवाने के लिए केंद्र पर जन्म तिथि प्रमाणपत्र दिखाना होगा। इसमें आधार कार्ड व स्कूल का सर्टिफिकेट शामिल है। जिन बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं है और वे किसी स्कूल में पढ़ते नहीं हैं। उनके लिए स्वास्थ्य विभाग विचार कर रहा है कि किस आधार पर उनका टीकाकरण किया जाए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि टीका से कोई बच्चा छूटने नहीं नहीं पाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर जिले को मिली एक लाख डोज

बच्चों व किशोरों के टीकाकरण के लिए कार्बोवेक्स वैक्सीन की एक लाख एक हजार डोज मिल गई है। इस वैक्सीन की 28-28 दिन पर दो डोज लेने के बाद सुरक्षा चक्र पूरा होगा। सीएमओ ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। समय-समय पर शासन से आती रहेगी। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।

कहां, कितना लगा टीका

क्षेत्र              डोज की संख्या
शहर               315
सहजनवां          560
कौड़ीराम           350
सरदारनगर          26
गगहा               17
पिपराइच            89
ब्रह्मपुर             09
बांसगांव            98
उरुवा               50
भटहट              40
कैंपियरगंज         104
खजनी              20
खोराबार           280
चरगांवा             18
जंगल कौड़िया      102
पिपरौली              35
बेलघाट              284
डेरवा                181
पाली                 452
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed