{"_id":"5f48bebb8ebc3e6d011c0cc4","slug":"child-died-in-accident-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहा था मासूम, गैस लदी पिकअप के चपेट में आने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेल रहा था मासूम, गैस लदी पिकअप के चपेट में आने से हुई मौत
Fri, 28 Aug 2020 01:53 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोती- बिलखती मां व ग्रामीणों की जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के चटिया गांव के टोला लालपुर में शुक्रवार को एक मासूम गैस लदी पिकअप के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसें के बाद पिकअप चालक पिकअप छोड़ कर मौके से फरार हो गया। जबकि ग्रामीणों ने उसके एक अन्य साथी को मौके पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
घटना कि सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी लक्ष्मीपुर को दी। मौके पर पहुंची पुलिस चालक के साथी सहित पिकअप को कोतवाली ठूठीबारी ले गई। जबकि मृत बच्चे का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मासूम की मौके पर दर्दनाक मौत देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चटिया गांव के टोला लालपुर का निवासी नारद गुप्त मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। नारद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गांव में गैस की डिलीवरी करने के लिए एक पिकअप आया हुआ था।
विज्ञापन
नारद ने बताया कि गैस लदी पिकअप गांव के कुछ उपभोक्ताओं में गैस की डिलीवरी कर घर के बाहर से तेज रफ्तार में गुजर रहा था। इसी बीच मेरा बेटा अभिषेक गुप्त (2) पिकअप के चपेट में आ गया। जिससे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। अभिषेक के मौत के बाद उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
इस संबंध में लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज राय ने बताया कि मृत मासूम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि पकड़े गए पिकअप चालक के साथी व गैस लदी पिकअप को कोतवाली लाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।