फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Child died due to drowning in canal at basti

दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था बालक, डूबने से हुई मौत

Sat, 18 Jul 2020 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Jul 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Child died due to drowning in canal at basti
सांकेतिक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के करमागजा गांव में शुक्रवार देर शाम गांव के बच्चों के साथ नहर में नहाते समय आठ वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई। बच्चों के शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, इससे पहले दम घुटने से मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के करमागजा गांव निवासी संतबक्स शर्मा उर्फ पन्नेलाल का आठ वर्षीय बेटा प्रिंस गांव के कुछ बच्चों के साथ खेलते समय नहर में नहाने चला गया। सरयू नहर के माइनर में पानी अधिक होने की वजह से प्रिंस डूबने लगा।
विज्ञापन


बच्चों ने शोर तो मचाया मगर पानी से उसे निकलने में देर हो गई थी। प्रिंस अपनी दो बहनों प्रियंका, प्रिया में बीच की संतान था। घर के एकलौते चिराग की मौत से पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। पिता संतबक्स गांव में ही मेहनत मजदूरी का काम करता है। मां यशोदा देवी बार बार बेहोश हो जा रही है। प्रिंस गांव के प्राथमिक विद्यालय कक्षा दो का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed