फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Child bitten by dog in Gorakhpur, died after tetanus injection

Gorakhpur News: बच्चे को कुत्ते ने काटा...टिटनेस का इंजेक्शन लगते ही हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 31 Oct 2024 10:45 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 31 Oct 2024 10:45 AM IST
सार

नकहा नंबर एक टोला बसंतपुर निवासी राज साहनी का इकलौता बेटा कार्तिक अपनी मां मधु देवी के साथ गोरखनाथ के बनकटा टोला में अपनी नानी के घर गया था। मंगलवार रात आठ बजे मधु ने कार्तिक को घर के दरवाजे पर खेलने के लिए बैठा दिया। खुद अंदर काम कर रही थीं। इसी दौरान एक कुत्ते ने कार्तिक पर हमला कर उसके गाल, जबड़े और गर्दन के आसपास के हिस्से में काट लिया।

विज्ञापन
Child bitten by dog in Gorakhpur, died after tetanus injection
गोरखनाथ इलाके में इसी हॉस्पिटल में बच्चे को लगा था इंजेक्शन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

गोरखनाथ के बनकटा टोला में 18 माह का मासूम कार्तिक साहनी मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान कुत्ते ने उसे कई जगहों पर काट लिया। परिजन उसे पास के निजी हॉस्पिटल में ले गए। जहां डॉक्टर ने बच्चे को टिटनेस का इंजेक्शन लगाया।

विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद मासूम की तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर गोरखनाथ पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। परिजनों से तहरीर लेकर पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर दो बजे मेडिकल कॉलेज में कार्तिक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित कर लिया गया। अब विसरा जांच के बाद ही मासूम की मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिलुआताल के नकहा नंबर एक टोला बसंतपुर निवासी राज साहनी का इकलौता बेटा कार्तिक अपनी मां मधु देवी के साथ गोरखनाथ के बनकटा टोला में अपनी नानी के घर गया था। मंगलवार रात आठ बजे मधु ने कार्तिक को घर के दरवाजे पर खेलने के लिए बैठा दिया। खुद अंदर काम कर रही थीं। इसी दौरान एक कुत्ते ने कार्तिक पर हमला कर उसके गाल, जबड़े और गर्दन के आसपास के हिस्से में काट लिया। बच्चे की चीख पर मधु और परिवार के अन्य लोग दौड़ते हुए आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed