फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath saYS that public will continue to get services from All India Radio

किसी भी दशा में बंद नहीं होगा आकाशवाणी गोरखपुर का प्रसारण, सीएम योगी बोले- जनता को मिलती रहेंगी सेवाएं

Tue, 24 Nov 2020 11:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath saYS that public will continue to get services from All India Radio
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी दशा में आकाशवाणी गोरखपुर के प्रसारण को बंद नहीं किया जाएगा। जल्द ही यहां मोबाइल ट्रांसमीटर की जगह पर्याप्त क्षमता का स्थायी ट्रांसमीटर लगवाया जाएगा। जनता को गोरखपुर आकाशवाणी की सेवाएं हमेशा की तरह मिलती रहेंगी और किसी भी कर्मचारी और कलाकार के हित पर आंच नहीं आने दी जाएगी।  
विज्ञापन


विज्ञप्ति के माध्यम से मुख्यमंत्री ने बताया कि अपने संसदीय कार्यकाल से ही वह दूरदर्शन और आकाशवाणी की सेवाओं के विस्तार पर बल देते रहे हैं। 1972 में स्थापित आकाशवाणी गोरखपुर का प्रसारण क्षेत्र पड़ोसी देश नेपाल तक है और इसके जरिए हम नेपाल तक अपने देश की बातें पहुंचाकर चीन की साजिशों को लेकर उन्हें सचेत भी करते रहे हैं। 
विज्ञापन


अब मोबाइल ट्रांसमीटर की जगह उच्च क्षमता का ट्रांसमीटर लगवाकर प्रसारण सेवाओं को और भी मजबूत किया जाएगा। इससे गोरखपुर आकाशवाणी और भी मजबूत होगी। 

जनता को विपक्ष ने बरगलाने का प्रयास किया 
मुख्यमंत्री ने आकाशवाणी के मुद्दे पर राजनीति करने वाले विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह सरकार के विकास कार्यक्रमों से हताश-निराश हो चुके हैं। ऐसे में जनता को किसी न किसी बहाने बरगलाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता उनके मंसूबों को समझ चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया 

मुख्यमंत्री योगी ने स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री के संज्ञान में आकाशवाणी गोरखपुर में आई तकनीकी समस्या की बात बताई। ऐसा होने के बाद ही समस्या का समाधान कराया गया। यह एक अच्छी पहल है। 

सीएम के प्रयास से 67 घंटे बाद गूंजी आकाशवाणी
21 नवंबर को दोपहर 11 बजे जब तकनीकी कारणों से आकाशवाणी गोरखपुर का मीडियम वेब ट्रांसमीटर और उससे जुड़ा 10 किलोवाट का मोबाइल ट्रांसमीटर बंद कर दिया गया था। मामले की जानकारी जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हुई उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। इसे लेकर प्रसार भारती के अधिकारियों से बात करते हुए  बहाली के लिए निर्देश दिया।

इसके बाद प्रसार भारती मुख्यालय ने सोमवार की रात आकाशवाणी गोरखपुर के केंद्राध्यक्ष और कार्यक्रम प्रमुख को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द मोबाइल ट्रांसमीटर सेवा बहाल किया जाए। इस पर रेडियो पर आकाशवाणी गोरखपुर की 67 घंटे बाद आवाज गूंजी और 24 नवंबर मंगलवार की सुबह 5.53 बजे से प्रसारण व्यवस्था बहाल हो गई। इसकी पुष्टि केंद्राध्यक्ष राहुल सिंह ने भी की है।  

आभार जताया कार्यक्रम प्रमुख ने 
आकाशवाणी गोरखपुर की कार्यक्रम प्रमुख डॉ. नीरजा माधव ने रेडियो पर प्रसारण फिर से शुरू होने को लेकर खुशी जाहिर की। साथ ही इसके लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed