फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister wished for Rudra Abhishek's public welfare

मुख्यमंत्री ने रुद्राभिषेक कर की जनकल्याण कामना की

Thu, 14 Jan 2021 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister wished for Rudra Abhishek's public welfare
मुख्यमंत्री ने रुद्राभिषेक कर की जनकल्याण कामना की
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास पर रुद्राभिषेक कर जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में भ्रमण किया और गोशाला में गायों के साथ समय बिताया। उन्हें चारा के साथ गुड़ भी खिलाया। इससे पहले गुरु गोरक्षनाथ और महंत अवेद्यनाथ का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया।

मंदिर परिसर का भ्रमण के बाद सीएम कार्यालय पहुंचे और कुछ लोगों से मुलाकात की। इसके बाद रुद्राभिषेक के लिए अपने आवास के शक्तिपीठ में पहुंचे। वहां आचार्यगण पहले से तैयारी के साथ बैठे थे। गणेश वंदना और शिव पूजा के साथ दुग्ध और जल से रुद्राभिषेक का अनुष्ठान शुरू हुआ, जो एक घंटे से अधिक चला। रुद्राभिषेक कराने वाले आचार्यों में प्रधान पुरोहित के अलावा प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, डॉ. रोहित मिश्र, डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी, पुरुषोत्तम चौबे, बनारस से आए महंत संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed