{"_id":"62be82e87978ad2cdc718cfd","slug":"chief-justice-rajesh-bindal-visited-gita-press-saw-light-and-sound-show-on-ramgarh-tal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP NEWS: मुख्य न्यायधीश गीता प्रेस का किया भ्रमण, रामगढ़ ताल किनारे देखा लाइट एंड साउंड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP NEWS: मुख्य न्यायधीश गीता प्रेस का किया भ्रमण, रामगढ़ ताल किनारे देखा लाइट एंड साउंड शो
Fri, 01 Jul 2022 10:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Jul 2022 10:56 AM IST
सार
मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने गीता प्रेस का भ्रमण किया। इसके बाद वह शाम 7:50 बजे रामगढ़ताल के किनारे नौकायन केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने लाइट एंड साउंड शो देखा।
विज्ञापन
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने बृहस्पतिवार को गीता प्रेस का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लीला चित्र मंदिर व प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियां देखकर प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। यहां सब कुछ सुंदर व दर्शनीय है।
विज्ञापन
गीता प्रेस के प्रबंधक लालमणि तिवारी ने उन्हें लीला चित्र मंदिर का भ्रमण कराया। इसके बाद उन्होंने हस्तलिखित पांडुलिपियों को देखा, जिसमें ताम्रपत्र पर व स्वर्णाक्षरों में हस्तलिखित गीता आदि थीं। वर्षों पुरानी पांडुलिपियां सुरक्षित देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने प्रेस का भ्रमण किया।
विज्ञापन
ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल ने उन्हें गीता पर टीका ‘तत्व विवेचनी’ व कल्याण का विशेषांक ‘ईश्वर कृपानुभूति अंक’ भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य न्यायाधीश शाम 7.30 बजे गीता प्रेस पहुंचे और करीब आधा घंटा रहे।
विज्ञापन
इस दौरान जिला जज तेज प्रताप तिवारी, एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ ही गीताप्रेस के उत्पाद प्रबंधक आशुतोष उपाध्याय व रूपेश चौबे भी मौजूद रहे। इसके पूर्व दोपहर में लखनऊ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने भी सपरिवार गीताप्रेस का भ्रमण किया।
मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने रामगढ़ ताल किनारे देखा लाइट एंड साउंड शो
इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने बृहस्पतिवार देर शाम रामगढ़ ताल किनारे बैठकर लाइट एंड साउंड शो देखा। 30 मिनट के लाइट एंड साउंड शो में गोरखपुर की गौरव गाथा दिखाई गई।मुख्य न्यायाधीश शाम 7:50 बजे रामगढ़ताल के किनारे नौकायन केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने लाइट एंड साउंड शो देखा। इस शो में जल तरंगों के जरिए गोरखपुर की गौरवगाथा दिखाई गई। गोरखपुर के नामकरण से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन में यहां के योगदान की चर्चा की गई। रामगढ़ताल की बदहाल स्थिति से लेकर आज के मनोरम दृश्य की यात्रा दर्शायी गई। इस शहर के विकास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में भी बताया गया।
शो के जरिए पर्यावरण संरक्षण के साथ ही रामगढ़ताल को स्वच्छ रखने की अपील भी की गई। मुख्य न्यायाधीश के आगमन के दृष्टिगत नौकायन क्षेत्र को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। शो की समाप्ति के बाद बोटिंग की भी व्यवस्था थी, लेकिन मुख्य न्यायाधीश नौकायन व सजाई गई नावों की भव्यता निहारने के बाद आराम करने के लिए एनेक्सी भवन रवाना हो गए। इस मौके पर डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह, एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।