फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chhapra-Amritsar Holi Special will run on March 22

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 22 मार्च को चलेगी छपरा-अमृतसर होली स्पेशल, इस वजह से लिया गया निर्णय

Thu, 17 Mar 2022 01:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Mar 2022 01:14 PM IST
सार

होली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने छपरा से अमृतसर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Chhapra-Amritsar Holi Special will run on March 22
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने छपरा से अमृतसर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05103 छपरा-अमृतसर होली स्पेशल 22 मार्च को छपरा से अपराह्न 3:00 बजे चलकर गोरखपुर से रात 9:15 बजे छूटकर दूसरे दिन अमृतसर रात 11:00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआरडी के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान के 06 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

लखमिनिया स्टेशन पर रुकेगी पूरबिया एक्सप्रेस

पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के लखमिनिया स्टेशन पर 15279/15280 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा पूरबिया एक्सप्रेस का छह माह के लिए प्रायोगिक तौर पर अस्थायी स्टॉपेज शुरू किया जाएगा। सहरसा से 20 मार्च से छूटने वाली 15279 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूरबिया एक्सप्रेस लखमिनिया स्टेशन पर दोपहर 1:26 बजे पहुंचकर 1:28 बजे छूटेगी। इसी प्रकार 20 मार्च से आनंद विहार टर्मिनस से छूटने वाली 15280 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूरबिया एक्सप्रेस लखमिनया स्टेशन पर शाम 4:23 बजे पहुंचकर 4:25 बजे छूटेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपानगर स्टेशन पर रुकेगी एलटीटी एक्सप्रेस

15017/15018 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस का नेपानगर स्टेशन पर छह माह के लिए एक मिनट का अतिरिक्त स्टॉपेज शुरू किया गया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 19 मार्च से चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस नेपानगर स्टेशन पर अपराह्न 3:19 बजे पहुंचकर 3:20 बजे छूटेगी। इसी प्रकार गोरखपुर से 19 मार्च से चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस नेपानगर स्टेशन पर सुबह 8:04 बजे पहुंचकर 8:05 बजे छूटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed