फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chess Olympiad Torch relay received a grand welcome amid cheers

Chess Olympiad: जयघोष के बीच टार्च रिले का भव्य स्वागत, सांसद और विधायकों ने किया स्वागत

Wed, 29 Jun 2022 05:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Jun 2022 05:31 PM IST
सार

ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कपूर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्ययोजना मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में तैयार की जा रही है। शतरंज को पाठ्यक्रम में शामिल कर इस खेल के बारे में बच्चों को जागरूक बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Chess Olympiad Torch relay received a grand welcome amid cheers
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चेन्नई में (28 जुलाई से 10 अगस्त) आयोजित 44वीं शतरंज ओलंपियाड के प्रचार-प्रसार के लिए देश के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर रही शतरंज ओलंपियाड की टार्च रिले मंगलवार को गोरखपुर पहुंची। गोरखनाथ मंदिर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में मां भारती के जयघोष के बीच इसका भव्य स्वागत हुआ।

विज्ञापन


कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद डॉ. आरएमडी अग्रवाल, विधायक राजेश त्रिपाठी, महेंद्रपाल सिंह की मौजूदगी में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर, ग्रैड मास्टर तेजस बागड़े, जी गोपालन और वंतिका अग्रवाल ने शतरंज ओलंपियाड की टार्च के साथ स्मृति सभागार में प्रवेश किया। इस दौरान पूरा सभागार भारत माता की जय के जयकारों से गूंज उठा। वहां मौजूद खिलाड़ियों ने इस ऐतिहासिक पल को अपने मोबाइल में कैद किया।
विज्ञापन


स्वागत के बाद सभागार परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह,  महानगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, यूपी हॉकी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी हैदर समेत विभिन्न खेलों के कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के वीडियो संदेश को दिखाया गया

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश का प्रदर्शन किया गया। जिसमें, प्रधानमंत्री की ओर से सौ वर्षों में पहली बार देश को शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी मिलने पर खुशी जताने के साथ ही देश के शतरंज खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।


 

एक साथ 16 खिलाड़ियों के साथ खेली शतरंज
स्मृति सभागार में अंतरराष्ट्रीय चेस मॉस्टर दिनेश शर्मा ने एक साथ 16 बच्चों के साथ चेस खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस विधा को शतरंज में साइमन्टेनियस चेस के नाम से जाना जाता है।

यूपी के पाठ्यक्रम में शतरंज को शामिल कराने की तैयारी
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कपूर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्ययोजना मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में तैयार की जा रही है। शतरंज को पाठ्यक्रम में शामिल कर इस खेल के बारे में बच्चों को जागरूक बनाया जाएगा।

बच्चों को शतरंज खेलने के लिए प्रेरित करें अभिभावक
संजय कपूर ने कहा कि सौ साल में देश को पहली बार चेस ओलंपियाड की मेजबानी मिली है। यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। 187 देश प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आज के दौर में 90 फीसदी बच्चे वीडियो गेम खेलते हैं। इससे उनका मानसिक स्वास्थ्य खराब होता है। मेरा अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों को शतरंज खेलने के लिए प्रेरित करें। इससे उनके अंदर बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।

भारत ने दुनिया को दी शतरंज की सौगात : सूर्यप्रताप शाही
भारत ने दुनिया को शतरंज की सौगात दी है। यह खेल पौराणिक काल से देश में खेला जा रहा है। महाभारत में भी इसे खेला गया था। शतरंज प्रतिभा और मेधा को आगे बढ़ाने का कार्य करती है। कौशल का विकास करती है। तीव्र और प्रखर बनाती है। ये बातें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप ने मंगलवार को महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में शतरंज ओलंपियाड की टार्च का स्वागत करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश को पहले शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी मिली है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 जनपदों और 75 शहरों में ये शतरंज टार्च रिले निकाली जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed