{"_id":"62bbf009f9e0564f42188580","slug":"cheat-on-pretext-of-jobs-at-airport-and-aiims-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दिल्ली से जुड़े जालसाजों के तार, एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर करते हैं ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दिल्ली से जुड़े जालसाजों के तार, एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर करते हैं ठगी
Wed, 29 Jun 2022 11:54 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:54 AM IST
सार
एसपी सिटी ने कहा कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर किसी तरह की भर्ती नहीं हो रही है। इसपर एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया की स्थानीय इकाई ने सफाई भी दी गई है। लिहाजा, किसी को रुपये नहीं गंवाने चाहिए।
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर जालसाजी करने का ‘खेल’ दिल्ली के द्वारिका से चल रहा है। इसके सुराग पुलिस को मिल गए हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट में नौकरी के नाम पर ठगी के लिए शहर के कई चौराहों पर पोस्टर लगाए गए हैं। इस लालच में फंसकर कइयों ने रुपये भी गंवा दिए। एक सप्ताह पहले एयरपोर्ट प्रशासन ने पत्र लिख मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने जांच कराई तो पता चला कि पोस्टर पर जो फोन नंबर दर्ज हैं, वह दिल्ली के द्वारका में रहने वाले जालसाजों के हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने ही एक पुलिसकर्मी से संबंधित मोबाइल नंबरों पर फोन कराया। पुलिस कर्मी ने अभ्यर्थी बनकर नौकरी करने की इच्छा जताई। इस पर जालसाजों ने अपना ईमेल आईडी दिया और सभी दस्तावेज मांगें। सिपाही ने दस्तावेज भेजा तो पैसे की मांग करने लगे।
विज्ञापन
यहीं से जालसाजी का मामला खुलकर सामने आ गया। एसपी सिटी ने कहा कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर किसी तरह की भर्ती नहीं हो रही है। इसपर एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया की स्थानीय इकाई ने सफाई भी दी गई है। लिहाजा, किसी को रुपये नहीं गंवाने चाहिए।