फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chavanni Singh killed in encounter, coin was used in Gorakhpur also

Gorakhpur News: मुठभेड़ में ढेर चवन्नी सिंह का गोरखपुर में भी चलता था सिक्का

Wed, 03 Jul 2024 06:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Chavanni Singh killed in encounter, coin was used in Gorakhpur also
गोरखपुर। गोरखपुर समेत बिहार, बलिया और लखनऊ में आतंक का पर्याय रहे एक लाख के इनामी सुमित सिंह उर्फ चवन्नी को मंगलवार की सुबह जौनपुर के बदलापुर में एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मऊ सराय लखंसी इमिलिया निवासी चवन्नी का गोरखपुर में भी सिक्का चलता था। वह यहां कई बड़े माफिया और बदमाशों के संपर्क में भी था। तारामंडल, धर्मशाला बाजार, राजेंद्रनगर, मोहद्दीपुर और कोतवाली इलाके में इसके गुर्गे रहते थे, जहां वह फरारी के समय शरण लेता था।
विज्ञापन


वर्ष 2013 दिसंबर में शार्प शूटर चवन्नी सिंह को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व बेलीपार पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था। इसके पास से एक नाइन एमएम की पिस्टल, आधा दर्जन कारतूस व बाइक बरामद हुई थी।
विज्ञापन

तब पुलिस ने बताया था कि सूचना मिली थी कि शातिर बदमाश सुमित सिंह उर्फ मोनू उर्फ चवन्नी सिंह किसी की हत्या करने के लिए गोरखपुर आ रहा है। बेलीपार थाने में चवन्नी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर जेल में चवन्नी ने अपनी टीम बनाई। जेल के बंदी जानते थे कि चवन्नी पर मऊ के मुख्तार अंसारी और सिवान के तत्कालीन सांसद शाहबुद्दीन का हाथ है। इसलिए कम ही समय में उसने जेल में बंद रहने के दौरान यहां अच्छी टीम तैयार कर ली थी। सूत्रों की मानें तो धर्मशाला बाजार के दो युवक चवन्नी के रुकने की व्यवस्था शहर में कराते थे। यहां रहते हुए ही वर्ष 2016 में सिवान में पत्रकार की हत्या में चवन्नी का नाम आया था। इसमें उसके साथ गोरखपुर के कोतवाली इलाके के दो बदमाश भी शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

बिहार के नेता की हत्या में शामिल था गोरखपुर का बदमाश
जेल से ही चवन्नी के साथ बस्ती निवासी विकास पाल सिंह उर्फ विक्की और कोतवाली के जाफरा बाजार का शैलेंद्र यादव जुड़ गया था। बिहार के नेता की हत्या में तीनों का नाम आया था। 23 नवंबर 2014 को सिवान में विवाह समारोह से लौटते समय सराफा कारोबारी श्रीकांत भारतीय की हत्या की गई थी, जिसके बाद सिवान में हालात बिगड़ गए थे। विक्की को सिवान पुलिस ने गोरखपुर से ही गिरफ्तार किया था।

एक बड़े नेता पर लगा था शरण देने का आरोप
जिले के एक बड़े नेता पर भी चवन्नी को शरण देने का आरोप लगा था। मई 2012 में छात्रसंघ चौराहे पर बाइक सवारों ने एक नेता के भाई पर गोलियां बरसाई थीं, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। इस घटना का बदला लेने के लिए नेता ने चवन्नी को शरण दी थी। पुलिस की जांच में भी यह बात सामने आई थी।


मुठभेड़ में गोरखपुर यूनिट भी शामिल
जौनपुर में मंगलवार को यूपी एसटीएफ के साथ ही गोरखपुर यूनिट भी मुठभेड़ में शामिल थी। एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही की टीम के साथ गोरखपुर एसटीएफ प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। गोरखपुर की टीम चवन्नी को अच्छी तरह पहचानती थी। उसे पकड़ने के लिए काफी दिनों से प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed