फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chauri chaura uproar posters with photos of miscreants pasted

चौरीचौरा बवाल: एसडीएम हटाए गए, उपद्रवियों का फोटोयुक्त पोस्टर चस्पा

Sat, 02 Apr 2022 02:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Apr 2022 02:01 PM IST
सार

जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि चौरीचौरा में बवाल करने वालों की पहचान कराई जा रही है। जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम का तबादला सामान्य प्रक्रिया के तहत किया गया है।

विज्ञापन
Chauri chaura uproar posters with photos of miscreants pasted
चौरी चौरा बवाल में उपद्रवियों की फोटो देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के झंगहा के राघोपट्टी निवासी सैनिक धनंजय यादव के निधन पर उन्हें शहीद का दर्जा देने की लड़ाई के बहाने चौरीचौरा में हुए बवाल मामले में शुक्रवार को डीएम ने सख्त कदम उठाया। उन्होंने प्रभावी कार्रवाई न करने के आरोप में एसडीएम चौरीचौरा अनुपम मिश्रा को हटा दिया। हालांकि, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने एसडीएम के तबादले को सामान्य स्थानांतरण बताया है। दूसरी तरफ, पुलिस ने साजिश रचने वालों का फोटोयुक्त पोस्टर शुक्रवार को चौराहों और रेलवे स्टेशन पर चस्पा किया है।

विज्ञापन


खबर है कि एक और आरोपी की पहचान पुलिस ने राजधानी गांव निवासी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष मिश्रा के रूप में की है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। पोस्टर से उपद्रवियों की पहचान कर सूचना देने वालों को पुलिस इनाम भी देगी। दूसरी तरफ, 25 हजार रुपये के इनामी आरोपित सपा नेता मनुरोजन यादव, नरसिंह यादव और अरविंद यादव को अभी तक पुलिस पकड़ नहीं पाई। उनकी तलाश में गैर जनपदों में पुलिस की दबिश जारी है। कचहरी में भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए कुछ अधिवक्ताओं से भी संपर्क किया है।  
विज्ञापन


ये थी घटना
चौरीचौरा के भोंपा बाजार में 25 मार्च को सैनिक को शहीद का दर्जा देने, मुआवजे आदि की मांग के बहाने सड़क पर आए लोगों ने रेल रोकने के साथ ही सड़क भी जाम की थी। जाम और प्रदर्शन के दौरान जब बात बनने लगी और डीएम ने उनकी ज्यादातर मांगें मान लीं, तभी अचानक पुलिस और प्रशासनिक अफसरों पर पथराव कर उपद्रवियों ने अपनी मंशा जता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि यह मांगें मनवाने नहीं बल्कि, ऐसा बवाल करने आए थे कि मुख्यमंत्री के शपथ की खुशी को इस बवाल की आंच से झुलसाया जा सके। साजिश सामने आने के बाद इस मामले में सात एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें पांच पब्लिक के लोगों ने कराए, जबकि एक रेलवे और एक थाना प्रभारी चौरीचौरा ने कराया। 56 नामजद और 200 अज्ञात में से अब तक पुलिस 13 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। वहीं, मुख्य आरोपी सपा नेता मनुरोजन समेत कई अब भी फरार हैं।

पहले ही निलंबित व हटाए गए दो थाना प्रभारी

इस घटना के बाद झंगहा इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया था। आरोप लगा था कि पथराव के बीच तत्कालीन इंस्पेक्टर मौके से भाग निकले थे। इसी तरह चौरीचौरा के थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया जा चुका है।  

इन नंबरों पर दें उपद्रवियों की सूचना, पाएं इनाम

एसएसपी ने बताया कि उपद्रव की सूचना देने वालों को एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। बताने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। एसएसपी के मोबाइल फोन नंबर 9454400273, एसपी नार्थ 9454400452, सीओ चौरीचौरा 9454402426, इंस्पेक्टर 9454401416 नंबर पर सूचना दी जा सकती है।

जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहा कि चौरीचौरा में बवाल करने वालों की पहचान कराई जा रही है। जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम का तबादला सामान्य प्रक्रिया के तहत किया गया है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि आरोपियों का फोटोयुक्त पोस्टर चौराहों और रेलवे स्टेशन पर चस्पा किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed