{"_id":"65cbf44d20b1429e930b58e4","slug":"chatori-gali-will-soon-be-built-in-golghar-approval-from-government-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-466170-2024-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: गोलघर में जल्द बनेगी चटोरी गली... शासन से मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: गोलघर में जल्द बनेगी चटोरी गली... शासन से मिली मंजूरी
Wed, 14 Feb 2024 01:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:27 PM IST
सार
जीडीए ने गोलघर इंदिरा तिराहे से लेकर एसएसपी आवास तक की सड़क के सुंदरीकरण और पार्क के उच्चीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। पांच करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर कुछ सुझाव देते हुए शासन ने डीपीआर निरस्त कर दी थी। इसमें विकास के कुछ और कार्यों को जोड़ने का सुझाव भी दिया गया था।
विज्ञापन
ऐसे बनेगी गोरखपुर की चटोरी गली।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर की हृदय स्थली गोलघर का इंदिरा बाल विहार जल्द ही जुहू चौपाटी की तरह नजर आएगा। पार्क के सामने की सड़क चौड़ी की जाएगी। फूड प्लाजा और वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। पार्क वाली लेन को चटोरी गली बनाने के लिए जीडीए के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा। जीडीए प्रशासन जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
जीडीए ने गोलघर इंदिरा तिराहे से लेकर एसएसपी आवास तक की सड़क के सुंदरीकरण और पार्क के उच्चीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। पांच करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर कुछ सुझाव देते हुए शासन ने डीपीआर निरस्त कर दी थी। इसमें विकास के कुछ और कार्यों को जोड़ने का सुझाव भी दिया गया था। जीडीए ने संशोधित डीपीआर बनाकर शासन को भेजी थी, जिसमें सड़क को चौड़ा करने, दोनों इंट्री प्वाइंट पर बैरियर लगाने का प्रस्ताव था। शाम के वक्त दो से तीन घंटे इस लेन पर गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन
इंदिरा बाल विहार पहले से ही स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है। यहां कई प्रकार की स्थानीय खाने-पीने की चीजें मिलती हैं, उसका स्वाद लेने के लिए लोग दूर-दराज से यहां पहुंचते हैं। लेकिन, चटोरी गली बनने के बाद यहां सब कुछ व्यवस्थित होगा। प्रवेश द्वार से सड़क की तरफ छोटी- छोटी दुकानें आवंटित होंगी। इसके अलावा पार्क के अंदर भी दुकानें रहेंगी और उन्हें वेंडराें को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
एक ड्रेस में नजर आएंगे वेंडिंग जोन के वेंडर
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि चटोरी गली में वेंडिंग जोन के वेंडर एक ड्रेस में नजर आएंगे। वेंडरों को सिस्टमेटिक ढंग से दुकान आवंटित करने के अलावा उन्हें यूनीफॉर्म मुहैया कराया जाएगा। साथ ही यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बेंच भी तैयार किए जाएंगे। इंदिरा बाल विहार को चटोरी गली के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्ताव को शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। करीब 12 करोड़ की लागत से इसे विकसित किया जाएगा। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।