फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Changed religion for marriage later person ran away

गोरखपुर: शादी के लिए धर्म बदलवा दिया, बाद में छोड़कर भाग आया शख्स

Sat, 02 Oct 2021 03:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Oct 2021 03:38 PM IST
सार

कैंपियरगंज क्षेत्र के कुनवार गांव निवासी व्यक्ति ने 2016-17 में धर्म परिवर्तित कराकर निकाह किया। कुछ दिन बाद घर बनवाने के नाम पर 12 लाख रुपये और सोना ले लिया। जब उसने घर ले चलने की जिद की तो जुलाई 2020 में वह व्यक्ति अपने गांव आ गया।

विज्ञापन
Changed religion for marriage later person ran away
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विशाखापत्तनम की एक महिला शनिवार थाना क्षेत्र के कुनवार गांव के एक व्यक्ति को खोजते हुए पहुंची। महिला का आरोप है कि विशाखापत्तनम में नौकरी करने वाले इस गांव के एक व्यक्ति ने उससे शादी की। धर्म बदलकर हुई इस शादी के कुछ दिन बाद ही वह व्यक्ति महिला को छोड़कर वापस आ गया। इससे पहले महिला से उसने 12 लाख रुपये से अधिक की रकम भी हड़प ली।

विज्ञापन


विशाखापत्तनम शहर की रहने वाली ममता उर्फ ममीषा खान ने तहरीर देकर कैंपियरगंज पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक लड़की (16) और दो लड़के (14 और 12) हैं। पति की मौत के बाद वह बच्चों के साथ रहती थी।
विज्ञापन


उसके मकान में ही रहने वाले कैंपियरगंज क्षेत्र के कुनवार गांव निवासी व्यक्ति ने 2016-17 में धर्म परिवर्तित कराकर निकाह किया। कुछ दिन बाद घर बनवाने के नाम पर 12 लाख रुपये और सोना ले लिया। जब उसने घर ले चलने की जिद की तो जुलाई 2020 में वह व्यक्ति अपने गांव आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल भी बंद कर लिया। अब ढूंढते हुए गोरखपुर आए हैं। महिला की शिकायत के आधार पर कैंपियरगंज पुलिस ने आरोपित की खोजबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed