फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Change in route of many trains due to construction work

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sat, 09 Apr 2022 11:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Apr 2022 11:52 AM IST
सार

अमृतसर से 10 अप्रैल को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का ठहराव हापुड़, मुरादाबाद बरेली एवं हरदोई स्टेशनों पर नहीं होगा।

विज्ञापन
Change in route of many trains due to construction work
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल पर स्थित बरेली-बरेली कैंट स्टेशनों के मध्य सीमित ऊंचाई के निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया है। यह जानकारी सीपीआरओ पकंज कुमार सिंह ने दी।

विज्ञापन

मार्ग परिवर्तन

नई दिल्ली से 10 अप्रैल को चलने वाली 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का ठहराव मुरादाबाद एवं बरेली स्टेशनों पर नहीं होगा।

विज्ञापन

अमृतसर से 10 अप्रैल को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का ठहराव हापुड़, मुरादाबाद बरेली एवं हरदोई स्टेशनों पर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मूतवी से 09 अप्रैल को चलने वाली 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का ठहराव रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर स्टेशनों पर नहीं होगा।
सिंगरौली से 09 अप्रैल को चलने वाली 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर-पीलीभीत के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का ठहराव बरेली, बरेली सिटी एवं इज्जतनगर स्टेशनों पर नहीं होगा।

हावड़ा से 09 अप्रैल को चलने वाली 12369 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर-पीलीभीत-बरेली के रास्ते चलाई जाएगी।  
टनकपुर से 10 अप्रैल को चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पीलीभीत-शाहजहांपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का ठहराव इज्जतनगर, बरेली सिटी एवं बरेली स्टेशनों पर नहीं होगा।

पुनर्निर्धारण

लालगढ़ से 09 अप्रैल को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस लालगढ़ से 300 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

नियंत्रण

नई दिल्ली से 10 अप्रैल को चलने वाली 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस अपने मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed