फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chandra Cricket Academy and Achievers-11 won

Gorakhpur News: चंद्रा क्रिकेट एकेडमी और अचीवर्स-11 जीते

Sat, 29 Nov 2025 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chandra Cricket Academy and Achievers-11 won
- एनई रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही चंद्रा ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एनई रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही चंंद्रा टॉफी टी-20 क्रिकेट के लीग दौर में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। इनमें मेजबान चंद्रा एकेडमी और अचीवर्स-11 ने अपने-अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत की।
पहला मैच चंद्रा क्रिकेट एकेडमी और एनएस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। चंद्रा एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 187 रन बनाए। इसमें अमित शर्मा ने 58 गेंदों पर नाबाद 103 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएस एकेडमी की टीम 130 रनों पर ही सिमट गई। एनएस एकेडमी की ओर से राजू साहनी ने 35 गेंद पर 51 रनों की पारी खेली। चंद्रा एकेडमी की ओर से मनेषी कुमार और शुभम चौधरी ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। शानदार पारी के लिए अमित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच अचीवर्स एकेडमी और बीएमटी क्रिकेट एकेडमी महराजगंज के बीच खेला गया। इसमें अचीवर्स एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 188 रन बनाए। अचीवर्स की ओर से भरत प्रसाद यादव ने 23 गेंदों में 51 रन व परिवेश त्रिपाठी ने 17 गेंद में 36 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएमटी की पूरी टीम 63 रन पर ही ऑलआउट हो गई। अचीवर्स की ओर से प्रशांत, परिवेश और आरिफ ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। परिवेश को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed