{"_id":"5ea6b6a85f67a519c03fb372","slug":"chairman-put-mask-on-statue-of-great-men-for-corona-aware-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ऐसे दी जा रही लोगों को सीख, प्रतिमाओं को भी लगाया जा रहा मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ऐसे दी जा रही लोगों को सीख, प्रतिमाओं को भी लगाया जा रहा मास्क
Mon, 27 Apr 2020 04:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Apr 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
महापुरषों की प्रतिमाओं को मास्क पहनाकर लोगों को किया गया जागरूक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए शासन और प्रशासन की तरफ से लोगों को मास्क पहनने के लिए बार-बार जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में पडरौना नगर पालिका चेयरमैन ने सोमवार को शहर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को मास्क पहनाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए शासन और प्रशासन की तरफ से कई तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। लोगों को आत्म संयम बरतने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके बावजूद अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जो कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति गंभीर नही हैं। घर से बाहर निकलते समय मास्क आदि का प्रयोग नही कर रहे हैं। इन लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में लगे महापुरूषों की प्रतिमाओं को मास्क पहनाया गया है। ताकि इन्हें देखकर लोग बिना मास्क पहने घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन