फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chain snatched from teacher in auto at Gorakhpur

दुस्साहस: ऑटो में शिक्षिका से चेन छीनी, शोर मचाने पर चेन फेंककर भागीं महिलाएं

Tue, 06 Jul 2021 07:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Jul 2021 07:20 PM IST
सार

पिपराइच इलाके की घटना, ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी।

विज्ञापन
Chain snatched from teacher in auto at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूसड़ के पास मंगलवार को ऑटो में सवार महिलाओं ने प्रधानाध्यापिका की चेन छिन कर भागने लगीं। शोर मचाने पर चेन फेंक कर फरार हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के पतरा की नीलम पांडेय घर के पास एक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं। मंगलवार सुबह फातिमा अस्पताल में भर्ती अपनी बहन को देखने आई थीं। बहन को देखने के बाद जेल बाईपास रोड स्थित सरस्वतीपुरम मायके कुछ देर रुकने के बाद लगभग बारह बजे बेटी के साथ पादरी बाजार पुलिस चौकी से पतरा जाने के लिए ऑटो में सवार हुई।
विज्ञापन


ऑटो में पहले से चार महिलाएं बैठी थीं। नीलम के मुताबिक ऑटो में बैठने के बाद महिलाओं ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी जंगल धूसड़ पहुंचने पर गले से चेन छीन ली और ऑटो रोक चालक को 500 रुपये देकर भागने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर महिलाएं चेन फेंक कर फरार हो गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed